फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   ambetkar jayanti celebreted in rampur or aani

रामपुर और आनी में मनाई आंबेडकर जयंती

Wed, 14 Apr 2021 07:46 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 07:46 PM IST
विज्ञापन
ambetkar jayanti celebreted in rampur or aani
नगर परिषद रामपुर में आयोजित बाबा साहेब अंबेडकर जयंति पर मौजूद कांग्रेस पदाधिकारी और नप अध्यक्ष। - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर/आनी। रामपुर में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई गई। ब्लॉक कांग्रेस अनुसूचित जाति अध्यक्ष चुनी लाल की अध्यक्षता में समारोह का आयोजन किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र कौशल मुख्य रूप से मौजूद रहे। समारोह में जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष अधिवक्ता डीडी कश्यप, दीवान मिंडन, त्रिलोक भलूनी और विशेषर लाल सहित अन्य नेताओं ने बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

समारोह में सामूहिक रूप से पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और विधायक विक्रमादित्य सिंह के कोरोना संक्रमण से शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। वहीं दो नगर निगमों में विजय हासिल करने पर प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर को बधाई दी। कहा कि उनकी अध्यक्ष बनने से संगठन के कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार हुआ है। इससे साफ है कि 2022 में कांग्रेस पार्टी सत्ता में वापसी करेगी।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष भूपेंद्र कौशल ने संबोधन में प्रदेशवासियों को आंबेडकर जयंती की बधाई दी और बाबा साहेब आंबेडकर के बताए आदर्शों और पद चिह्न पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्याभूषण, आत्माराम केदारटा, प्रेम शर्मा, दीपक सूद, प्रीति कश्यप, इंदुबाला, यशपाल, जानकी कपूर, रत्न डोगरा, रोशन लाल डोगरा, मयंक गुप्ता, मोहन भाटिया, कमलदास वर्मा, गोविंद और चूड़ामणी शर्मा सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी के अनुसूचित जाति विभाग ने पार्टी कार्यालय में आंबेडकर जयंती मनाई गई। इसमें ब्लॉक कांग्रेस आनी के अध्यक्ष चंद्रकेश शर्मा, बीसीसी महासचिव सतपाल ठाकुर, सचिव सोनू चौहान, संजय मार्कंडेय और एडवोकेट सुनील सूद ने विशेष रूप से कार्यक्रम में शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed