फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   ambassdor of france reached rampur

Rampur News: रामपुर पहुंचे फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनैन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Mar 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
ambassdor of france reached rampur
रामपुर। फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनैन दो दिवसीय दौरे पर रामपुर में हैं। वह पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां के निमंत्रण पर शुक्रवार रात को यहां पर पहुंचे। नवेद मियां ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका परंपरागत रूप से स्वागत किया। शनिवार को राजदूत विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री के पीआरओ काशिफ खां ने बताया कि फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनैन फोटोग्राफी के शौकीन हैं। उन्होंने पटना, बड़ौदा, दिल्ली, अहमदाबाद, विशाखापत्तनम और मुंबई जैसे शहरों में अपनी यात्रा के दौरान भारत को करीब से देखा और उसे अपने कैमरे में कैद कर लिया। उनके द्वारा ली गई तस्वीरों की दिल्ली में इंडिया हैबिटेट सेंटर में प्रदर्शनी लगाई गई है। 48 तस्वीरों का संग्रह विशेष रूप से ब्लैक एंड व्हाइट में है। अप्रैल में कोलकाता के भारतीय संग्रहालय और अगस्त में पटना के बिहार संग्रहालय में इन तस्वीरों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। तस्वीरों की एक श्रृंखला को 2016 में पेरिस में मैसन यूरोपीन डे लॉ फोटोग्राफी में प्रदर्शित किया जा चुका है। फ्रांसीसी राजनयिक शनिवार को नवेद मियां द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed