फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Alliance's biggest victory will be in Rampur: Avinash Pandey

रामपुर में होगी गठबंधन की सबसे बड़ी जीत : अविनाश पांडेय

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Alliance's biggest victory will be in Rampur: Avinash Pandey
रामपुर। कांग्रेस की जिला व शहर कांग्रेस कमेटी और इंडी गठबंधन के नेताओं के साथ रविवार को समन्वय समिति की बैठक हुई। बिलासपुर के गुजरेला में संजय कपूर के फार्म हाउस पर आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय ने कहा कि रामपुर सीट पर सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी की देश की सबसे बड़ी जीत होगी। उन्होंने कहा कि चुनाव में रामपुर इतिहास रचने जा रहा है। 2024 में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी मौलाना मोहिब्बुल्लाह इतिहास रचेंगे। राहुल गांधी ने देश में नफरत की दुकानों पर ताले लगा दिए हैं, जिससे भाजपा परेशान हैं। जनता राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है। रामपुर में एक-एक कार्यकर्ता सपा के साथ खड़ा है। रामपुर की जीत राजनीति का भविष्य तय करेगी।
विज्ञापन

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने कहा कांग्रेस ने हमेशा सांप्रदायिकता के खिलाफ जंग लड़ी है। 2024 में कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री होंगे। इस मौके पर पूर्व सांसद बेगम नूरबानो, कांग्रेस जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता, संजय कपूर, पूर्व विधायक अफरोज अली खां, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मुतिउर्रहमान खां बब्लू, पूर्व प्रदेश महासचिव अरशद गुड्डू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed