फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Allegations of non-payment of farmers, picketing started on Rice Miller

Rampur News: किसानों का भुगतान न करने का आरोप, राइस मिलर पर धरना शुरू

Wed, 23 Aug 2023 12:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 23 Aug 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Allegations of non-payment of farmers, picketing started on Rice Miller
केमरी। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक जिलाध्यक्ष अजय बाबू गंगवार के नेतृत्व में किसानों ने एक राइस मिल पर धान के करोड़ों रुपये हड़पने और किसानों के रुपये न देने का आरोप लगाया है। इसको लेकर उन्होंने धरना प्रदर्शन भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष अजय ने कहा कि क्षेत्र के लगभग 80 से ज्यादा किसानों ने राइस मिल पर भरोसा जताते हुए अपनी फसल अक्तूबर 2022 में मिल को बेची थी। मिल मालिक ने समय पर भुगतान करने का वायदा किया था लेकिन लगभग एक वर्ष होने को हैं। किसी भी किसान का पैसे नहीं दिया गया है। कुछ दिन पहले पता चला कि उक्त राइस मिल पर बैंक का कर्जा था, जिससे बैंक राइस मिल पर कब्जा करने की तैयारी कर रही है लेकिन बैंक ने मिल पर कब्जा कर लिया तो किसानों का पैसा डूब जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की कि सबसे पहले किसानों का पैसा वापस दिलाया जाए, फिर किसानों का मिल एवं बैंक से संवाद कराया जाए। जिससे किसानों की समस्या का समाधान हो सके। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन हर किसान के साथ खड़ी हुई है और ये धरना अनिश्चितकालीन समय के लिए दिया गया है। उन्होंने कहा कि 25 अगस्त तक अगर समाधान नहीं किया गया तो फिर भारतीय किसान यूनियन के सभी पदाधिकारी एवं क्षेत्र के किसान मुरादाबाद में महापंचायत करेंगे और कमिश्नर से मिलकर समस्या का समाधान कराएंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बारिश के चलते ज्यादा किसान इकट्ठे नहीं हो पाए हैं, मगर बुधवार से पूरे जिले के किसान केमरी की तरफ रुख करेंगे। जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरीके से प्रशासन की होगी। अगर जरूरत पड़ी तो मुरादाबाद के किसानों को भी मिल के प्रांगण में बुलाकर धरने में शामिल कराया जायेगा। इस अवसर पर वीरेंद्र गंगवार, प्रेमपाल सिंह, मनजिंदर सिंह गिल, जागीर सिंह, राजेंद्र सिंह, महावीर सिंह, शिव कुमार, कल्लू राम पांडेय आदि किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed