फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Allegations of abuse and intimidation, report filed

Rampur News: गाली-गलौज और धमकाने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Allegations of abuse and intimidation, report filed
शाहबाद(रामपुर)। ढकिया गांव निवासी शौकत अली ने अपने ही गांव के मुनफेद के खिलाफ गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और जानलेवा प्रयास का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित के अनुसार आरोपी आए दिन उसे गंदी-गंदी गालियां देता है और मोबाइल फोन के माध्यम से जान से मारने की धमकी दे रहा है। जिस मोबाइल नंबर से धमकी दी जा रही है, उसके ऑडियो और वीडियो कॉल रिकॉर्डिंग भी पीड़ित के पास मौजूद हैं। शौकत अली का आरोप है कि 12 दिसंबर की रात करीब आठ बजे आरोपी ने मोटरसाइकिल से उसे टक्कर मारने का प्रयास किया, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। पीड़ित ने आशंका जताई है कि आरोपी कभी भी उसके साथ कोई गंभीर घटना कर सकता है, जिससे उसे भय बना हुआ है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन


मारपीट करने में महिला समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी

शाहबाद। बंदार गांव में शराब के नशे में गाली-गलौज करने से मना करने पर युवक के साथ मारपीट की गई है। मारपीट करने में महिला समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।पीड़ित हरपाल का आरोप है कि 11 दिसंबर की शाम करीब साढ़े सात बजे वह अपने घर पर था। इस दौरान गांव के ही ओमपाल, प्रधुम, प्रमोद शराब के नशे में गालियां दे रहे थे। जब हरपाल ने उन्हें गाली देने से मना किया तो तीनों ने लात-घूंसों और लाठी-डंडों से उसके साथ मारपीट की। इसी दौरान आरोपियों की मदद करने मदनलाल की पत्नी मोरकली ने भी आकर मारपीट की। इस घटना में हरपाल को चोटें आई हैं और आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन

----------------------



विवाहिता ने पति पर कराई रिपोर्ट

शाहबाद। नगर के मोहल्ला फर्राशान की रहने वाली एक विवाहिता ने घरेलू कलह से तंग आकर अपने पति पर मारपीट और धमकी देने के गंभीर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। विवाहिता का आरोप है कि शादी के 12 साल बाद भी पति आए दिन मामूली बात पर मारता-पीटता रहता है। पीड़िता के अनुसार, कई बार समझाने के बावजूद पति के व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ। आरोप है कि नौ दिसंबर को भी उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तथ्यों की जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed