{"_id":"66579027ba69516ff304be96","slug":"allegation-of-gang-rape-in-the-name-of-providing-job-rampur-news-c-282-1-smbd1025-122678-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: नौकरी दिलाने के नाम पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: नौकरी दिलाने के नाम पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन
रामपुर। कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने गाजियाबाद में नौकरी दिलाने के नाम पर दो लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बुधवार को पुलिस ने महिला का मेडिकल परीक्षण कराया।कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें बताया कि उसकी शादी करीब सात वर्ष पहले हुई है। पति से अनबन होने की वजह से वह अपने मायके में रह रही है। महिला का कहना है कि इस दौरान रुद्रपुर के मोहल्ला बसंती मंदिर खेड़ा निवासी सुनील उसके घर आया और उसे गाजियाबाद में नौकरी दिलाने का झांसा देने लगा। वह उसे गाजियाबाद में नौकरी दिलाने के बहाने 29 अप्रैल को गाजियाबाद ले गया।
आरोप है कि गाजियाबाद में नौकरी तो नहीं दिलाई और उसे एक कमरे में बंधक बनाकर सुनील ने अपने साथी शादाब के साथ उसके साथ कई दिन तक सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद वह किसी तरह वहां से निकल कर अपने घर आ गई। आरोप है कि वह उसे ब्लैकमेल करते हुए उसके घर भी पहुंच गया और यहां भी दुष्कर्म किया।
विरोध करने पर उसे व उसकी मौसी को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि घटना दूसरे थाना क्षेत्र की है। उन्होंने अदालत के आदेश पर दोनों लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।