फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Allegation of firing at a farmer for opposing illegal mining.

Rampur News: अवैध खनन का विरोध करने पर किसान पर फायरिंग का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 03:15 AM IST
विज्ञापन
Allegation of firing at a farmer for opposing illegal mining.
स्वार। कोतवाली क्षेत्र के पट्टीकलां गांव निवासी एक किसान ने खेत में अवैध खनन का विरोध करने पर फायरिंग, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उत्तराखंड सीमा पर स्थित ग्राम पट्टीकलां निवासी मनप्रीत सिंह ने दर्ज प्राथमिकी में बताया कि 31 मई की रात करीब साढ़े 11 बजे वह अपने खेत में लग रहे पानी को देखने गया था। आरोप है कि वहां मनमीत सिंह, विजय, खजान सिंह तथा 6-7 अन्य लोग ट्रैक्टरों और डंपरों से अवैध खनन कर रहे थे। विरोध करने पर मनमीत सिंह ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से जान से मारने की नीयत से फायर किया, जिससे वह बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद विजय ने लोहे की रॉड से उसके सिर पर हमला किया, लेकिन सिर पर पगड़ी होने के कारण गंभीर चोट नहीं आई। आरोपियों ने उसे गिराकर लात-घूंसों से मारपीट की। शोर मचाने पर आरोपी उसे आइंदा जान से मारने और शव नदी में दबा देने की धमकी देते हुए फरार हो गए। कोतवाल अनुपम शर्मा ने बताया कि मामले में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गहन जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed