Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   All the streets were illuminated... Ram has come

Rampur News: हुईं रोशन सभी गलियां... राम आएं हैं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
All the streets were illuminated... Ram has come
रामपुर। राम आए तो उनके स्वागत के लिए पूरा रामपुर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। लोगों ने घर द्वार को दीपों से रोशन किया। इसके साथ ही मंदिरों में भी दीप जलाए गए। इसके साथ ही बिजली की झालरों से जगमग उठा। पूरा माहौल दिवाली की तरह नजर आ रहा था।रामोत्सव के मौके पर दिन भर जहां भजन कीर्तन व रामयात्राओं का दौर चला तो शाम होते ही पूरा शहर रोशनी से जगमगा उठा। सोमवार की शाम लोगों ने दीवाली की तरह दीपक जलाए। शहर में आदर्श काॅलोनी, वीपी काॅलोनी, वीआईपी काॅलोनी, आवास विकास काॅलोनी, एकता विहार काॅलोनी, ज्वाला नगर, साईं विहार समेत अन्य इलाकों में लोगों ने अपने घरों में दीपक जलाकर श्रीराम के आगमन का स्वागत किया। शाम को ही मंदिरों में भी दीपक जलाए गए। इस दौरान लोग जय श्रीराम के जयकारे लगाते रहे।
विज्ञापन

मंदिरों में पूजा-अर्चना के साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सभी मंदिर रोशनी से जगमग होते हुए दिखे। मंदिरों के साथ ही बाजारों को भी रोशन किया गया। इसके अलावा नगर पालिका परिषद, विकास भवन, गांधी समाधि समेत अन्य सरकारी भवन भी रंग बिरंगी रोशनी से नहाता हुआ दिखा। ज्वाला नगर में रंग बिरंगी रोशनी की गई थी। यहां पर चौक-चौराहों को भी रोशन किया गया। ज्वाला नगर के राम विहार स्थित राम मंदिर को रोशन किया गया। इससे पहले सुंदरकांड का पाठ किया गया। इस मौके पर अशोक विश्नोई, कपिल पाल समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


मजार और कब्रिस्तान भी किए गए रोशन
रामपुर। जिले में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा से जुड़े पदाधिकारियों की अपील पर मजार और कब्रिस्तान को भी रोशन किया गया। सैदनगर क्षेत्र के सींगनखेड़ा में मजार शरीफ को दीपक जलाकर सजाया गया। सींगनखेड़ा में हजरत हबीब हसन शाह मियां की मजार पर गद्दीनशीन सैयद आरिफ मियां ने मजार शरीफ को दीपक जलाकर दीपोत्सव मनाया। यहां पर 501 दीपक जलाकर मजार को रोशन किया गया। इस दौरान मुस्लिम बस्तियों को भी सजाया गया। इस मौके पर सैयद आरिफ मियां, सैयद आतिफ मियां, छोटे नबाब जान, मुसब्बिर, बारिस अली, बाबू सादक आदि मौजूद रहे।
दूसरी ओर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के यूपी व उत्तराखंड के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के फैसल मुमताज ने भी दीपक जलाए। उन्होंने कहा कि सदियों के बाद भगवान श्रीराम अपने भवन में आए हैं। इसका सभी को इंतजार था। मुसलमानों को भी इस मौके पर देश की अमूल्य धरोहर गंगा-जमुनी तहजीब का संदेश पूरी दुनिया को देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed