फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   All the police stations in the district are in the hands of daughters today

जिले के सभी थानों की कमान आज बेटियों के हाथ में

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
All the police stations in the district are in the hands of daughters today
रामपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सोमवार को जिले के सभी 16 थानों की कमान बेटियों की हाथ में होंगी। बेटियां थानों में इंस्पेक्टर की कुर्सी पर बैठेंगी और उनकी सहयोगी दरोगा भी बेटियां ही होंगी। बेटियां थानों में बैठकर फरियाद सुनेंगी और सड़क पर निकलकर वाहनों की चेकिंग भी करेंगी। इसके अलावा सोमवार को मिलक में महिला रिपोर्टिंग चौकी का शुभारंभ भी होगा।
विज्ञापन

जिले में थानों की कमान कई बार बेटियों को सौंपी जा चुकी है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सोमवार को एक बार फिर से बेटियों की हाथों में थानों की कमान होगी। एसपी शगुन गौतम ने बताया कि सोमवार को बेटियां एक दिन का थानेदार बनेंगी। इस दौरान बेटियां ही थाने में शिकायत लेकर आने वाले लोगों की लोगों की फरियाद सुनेंगी और उस पर कार्रवाई का आदेश देंगी। इसके साथ ही सड़कों पर निकलकर वाहन चेकिंग भी करेंगी। महिला दिवस के मौके पर सोमवार को मिलक में महिला रिपोर्टिंग चौकी का शुभारंभ होगा। इस चौकी की सभी कर्मचारी महिला होंगी। चौकी में महिला बिना किसी झिझक के अपनी बात कह सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed