Rampur: सोमवार को बंद रहेंगे जिले के सभी स्कूल, बारिश की संभावना के चलते डीएम ने जारी किया आदेश
सोमवार को भी बारिश की संभावना है। बारिश में बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी हो सकती है। इसलिए सोमवार को जिले के सभी सरकारी, निजी और सीबीएसई स्कूल बंद रहेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले कई दिनों से हो रही बारिश को देखते हुए यूपी के रामपुर में जिले के सभी स्कूलों को सोमवार तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने सोमवार को जिले में सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी कर दिया है। रविवार को जारी आदेश में उन्होंने कहा कि सोमवार को भी बारिश की संभावना है। बारिश में बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी हो सकती है। इसलिए सोमवार को जिले के सभी सरकारी, निजी और सीबीएसई स्कूल बंद रहेंगे।
बता दें कि यूपी में पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश के चलते किसान परेशान हैं। तेज बारिश ने शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के निचले हिस्सों में जलभराव हो गया है। बारिश की तेज रफ्तार से धान और उड़द की खेती करने वाले किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। मौजूदा समय में किसानों के खेतों में धान की फसल की कटाई की जा रही है। उड़द की फसल भी तैयार होने होने वाली है।