फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   All schools in the district will remain closed on Monday DM issued order due to the possibility of rain

Rampur: सोमवार को बंद रहेंगे जिले के सभी स्कूल, बारिश की संभावना के चलते डीएम ने जारी किया आदेश

Sun, 09 Oct 2022 06:41 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला, संवाद रामपुर
अमर उजाला, संवाद रामपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 09 Oct 2022 06:41 PM IST
सार

सोमवार को भी बारिश की संभावना है। बारिश में बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी हो सकती है। इसलिए सोमवार को जिले के सभी सरकारी, निजी और सीबीएसई स्कूल बंद रहेंगे।

विज्ञापन
All schools in the district will remain closed on Monday DM issued order due to the possibility of rain
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले कई दिनों से हो रही बारिश को देखते हुए यूपी के रामपुर में जिले के सभी स्कूलों को सोमवार तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने सोमवार को जिले में सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी कर दिया है। रविवार को जारी आदेश में उन्होंने कहा कि सोमवार को भी बारिश की संभावना है। बारिश में बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी हो सकती है। इसलिए सोमवार को जिले के सभी सरकारी, निजी और सीबीएसई स्कूल बंद रहेंगे।

विज्ञापन


बता दें कि यूपी में पिछले तीन दिनों से हो रही  बारिश के चलते किसान परेशान हैं। तेज बारिश ने शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के निचले हिस्सों में जलभराव हो गया है। बारिश की तेज रफ्तार से धान और उड़द की खेती करने वाले किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। मौजूदा समय में किसानों के खेतों में धान की फसल की कटाई की जा रही है। उड़द की फसल भी तैयार होने होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed