फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   all people says you must come in rampur

तभी तो सब कहते हैं एक बार रामपुर आइए

Tue, 22 Mar 2016 12:26 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूराे/अमर उजाला, रामपुर Updated Tue, 22 Mar 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
all people says you must come in rampur
रामपुर में बनने वाली नई कालोनियों में चलता निर्माण कार्य।
चौड़ी सड़कें, चौबीस घंटे बिजली-पानी व बच्चों की पढ़ाई के लिए अच्छे स्कूल, अपेक्षाकृत बेहतर कानून-व्यवस्था, तारामंडल, पार्क और निर्माणाधीन बड़ी कृत्रिम झील जैसी खासियत लोगों को रामपुर की ओर खींच रही है। आसपास के गांवों के संपन्न लोग रामपुर शहर में अपना आशियाना बनवाना पसंद कर रहे हैं। आलम यह है कि बीते तीन-चार सालों में रामपुर में 40 नई कालोनियां आबाद हुई हैं। गांवों से पलायन और शहरीकरण पूरे भारत का ट्रेंड है। लेकिन रामपुुर में गांवों से आकर बसावट की रफ्तार काफी ज्यादा है।
विज्ञापन


fपछले पांच साल में लोगों का यह रुझान चौंकाने वाला है। शहर की सीमा से सटे करीब 24 गांवों के ही लोग नहीं बल्कि जनपद के दूर-दराज इलाकों से लोग रामपुर में आकर बसने शुरू हो गए हैं। नगर पालिका सीमा क्षेत्र में भवनों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। वहीं, नई कालोनियां विकसित की जा रही हैं। शाहबाद रोड से लेकर स्वार रोड तक और बिलासपुर व नेशनल हाईवे जैसे क्षेत्र में नई कालोनियां विकसित हो रही हैं। एक दर्जन से ज्यादा कालोनियां विकसित हैं। स्वार रोड पर खाली पड़ी जमीनों की जोरदार तरीके से प्लाटिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन


प्लाटिंग का काम रामपुर स्वार रोड के साथ ही यूनिवर्सिटी रोड पर भी तेजी से बढ़ा है। इसके साथ ही मंसूरपुर बाईपास के आसपास भी नई कालोनियां विकसित हो रही हैं। यह विकसित कालोनियां इस बात की गवाही दे रही हैं कि लोगों का आकर्षण शहरी क्षेत्र के लिए काफी बढ़ा है। सरकारी आंकड़ों की ही बात की जाए तो पूरे जिले में  2014-15 में 5204 बैनामे व रजिस्ट्री कराए गए,जिसमें शहरी क्षेत्र के भीतर ही 2871 बैनामे हुए। इससे सरकारी खजाने में 10.88 करोड़ की आय रजिस्ट्री विभाग को ही हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही स्थिति 2015-2016 में रही। इस दौरान अब तक कुल 5742 आवासों के बैनामे कराए गए,जिसमें अकेले शहरी क्षेत्र में 3467 ने बैनामा कराया। इससे साफ जाहिर होता है कि ग्रामीण इलाकों के लोगों का रुझान शहर की ओर तेजी से बढ़ रहा है। अधिकारिक सूत्रों की मानें तो शहरी क्षेत्र में प्लाट व मकान खरीदने का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed