फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   All day rain brought relief from the heat, darkness shone during the day

पूरे दिन रिमझिम बारिश ने गर्मी से दी राहत, दिन में छाया रहा अंधेरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
All day rain brought relief from the heat, darkness shone during the day
रामपुर में मंगलवार को बारिश में छाता लगाकर व लाइट जलाकर गुजरते लोग।फोटो-संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RAMPUR
रामपुर। मंगलवार को पूरे दिन हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। हालांकि बारिश के बावजूद उमस का अहसास काफी रहा। दिन भर कभी धीमे तो कभी तेज बारिश होती रही। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार करीब सप्ताह भर तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा।
विज्ञापन

तीन दिन तक रोजाना बारिश होने के बाद सोमवार को दिनभर बारिश नहीं हुई। सोमवार को दिन में मौसम भी साफ रहा लेकिन, सोमवार रात करीब 11 बजे से बारिश होनी शुरू हो गई। कुछ देर बाद यह बारिश रूक गई लेकिन, मंगलवार सुबह से एक बार फिर बारिश शुरू हो गई। इसके बाद बारिश थमी नहीं, पूरे दिन लगातार बारिश हुई। कभी धीमी बारिश तो कभी झमाझम बारिश हुई। बारिश के कारण तापमान कम रहा लेकिन, उमस का अहसास रहा। हवाएं चलने पर गर्मी और कम महसूस हुई। लगातार बारिश के कारण अधिकतम तापमान में काफी कमी दर्ज की गई। मंगलवार को गर्मी के मौसम में पहली बार अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंचा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि लगातार बारिश के कारण आर्द्रता 90 फीसदी से अधिक तक पहुंच गई। लगातार बारिश के कारण कई रास्तों पर निकलने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा तो कई गलियों में जलभराव हो गया। बारिश ने धान की फसल करने वाले किसानों को काफी राहत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed