{"_id":"630cfea6a52aff076107b855","slug":"ale-hassan-first-in-hundred-meter-race-rampur-news-mbd4393509151","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ मीटर दौड़ में आले हसन रहे प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ मीटर दौड़ में आले हसन रहे प्रथम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जयंती की स्मृति में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सौ मीटर फर्राटा दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आले हसन, दूसरा स्थान मोहम्मद अजीम, तीसरा स्थान उबैर ने प्राप्त किया। इस अवसर पर डॉ. अरशद रिजवी ने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन मेजर ध्यानचंद की जन्म स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिनको की भारतीय हॉकी का जादूगर कहा जाता है। क्रीड़ा प्रभारी डॉ. प्रदीप कुमार की देखरेख में प्रतियोगिता हुई। वहीं, आइडेंटिडी एजुुकेशनल एकेडमी में भी प्रतियोगिताएं हुईं। मुख्य अतिथि डॉ. टीएन गुप्ता प्रतिभागियों में से विजेताओं को सम्मानित किया। उधर, ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें ज्वाइंट डायरेक्टर समीना खान ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसके बाद विभिन्न खेल हुए। द रेडियंस स्कूल और जिला फुटबॉल एसोसिएशन में भी खेल दिवस पर प्रतियोगिताएं हुईं। इसके साथ ही सेंट पॉल्स स्कूल में भी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें बालक वर्ग में हुए फुटबाल मैच में ए टीम ने बी टीम को 4-0 से हरा दिया। जिसमें आयुष, ऋतिक, कार्तिकेय और नमन कुमार ने एक-एक गोल किया।