फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Akhilesh Yadav raised the issue of Pulpur and Jauhar University in Lalpur

अखिलेश यादव ने उठाया लालपुर के पुल और जौहर यूनिवर्सिटी का मुद्दा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav raised the issue of Pulpur and Jauhar University in Lalpur
रामपुर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में स्थानीय मुद्दों को भी उठाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब-जब सपा की सरकार रही है रामपुर का विकास हमारी प्राथमिकता रही है। भाजपा की सरकार आने के बाद रामपुर का विकास रुक गया है। लालपुर का पुल बनाने की मंजूरी सपा की सरकार ने दी थी। प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद पुल का निर्माण रोक दिया गया। चार सालों में अधूरे पड़े लालपुर के पुल पर एक ईंट भी नहीं लगाई गई है।
विज्ञापन

जौहर यूनिवर्सिटी नजदीक जनसभा में उन्होंने कहा कि इस पुल के नहीं बनने से लाखों लोगों को दिक्कत है। पुल का निर्माण क्यों नहीं करवाया जा रहा है, इसके पीछे भी साजिश है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब हमारी सरकार आएगी तो हम इस पुल के साथ-साथ बैराज का निर्माण भी करवाएंगे। जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर उन्होंने कहा कि कौन बनवाता है ऐसी यूनिवर्सिटी। आजम खां ने बनवाई, ताकि रामपुर के बच्चों का भविष्य सुधर सके। उन्होंने एतिहासिक काम किया है। सरकार इस यूनिवर्सिटी को बंद करना चाहती है। यूनिवर्सिटी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी के खिलाफ कोई भी कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि आजम खां के खिलाफ झूठे मुकदमे भी इस वजह से दर्ज कराए गए हैं कि उन्होंने विकास के कार्य कराए हैं। अब रामपुर का विकास ठप पड़ा हुआ है। हमारी सरकार ने रामपुर में विकास के जो कार्य शुरू किए थे उनको रोक दिया गया है। उन्होंने वादा किया कि सपा की सरकार आने पर रामपुर में विकास की गंगा बहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed