फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Akhilesh said on the incident in Moradabad, there was a conspiracy to attack me.

मुरादाबाद की घटना पर बोले अखिलेश, मुझ पर हमले की साजिश थी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh said on the incident in Moradabad, there was a conspiracy to attack me.
रामपुर। मुरादाबाद के पांच सितारा होटल में गुरुवार प्रेस कांफ्रेंस के दौरान हुई धक्का-मुक्की पर अखिलेश यादव खुलकर बोले। उन्होंने कहा कि सबकी सीमाएं हैं, सारा सच सबको पता है। हमला हमारे सुरक्षाकर्मियों पर हुआ है और तैयारी हम पर हमला करने की थी। हम पत्रकारों से पहली बार तो बातचीत नहीं कर रहे थे। क्या बात थी, किसका दबाव था जिसकी वजह से यह सब कुछ किया गया। यह साजिश इसलिए रची गई थी कि मुरादाबाद सपा का गढ़ है वहां से खराब मैसेज जनता के बीच जाए। रामपुर में साइकिल यात्रा के आगाज पहले माहौल खराब हो जाए। यह साजिश रची गई थी। प्रशासन जांच करे। हम लोगों पर हमला था। प्रशासन जांच करे होटल की लाइट क्यों गई। लिफ्ट क्यों बंद हो गई। हम लिफ्ट में पांच मिनट तक फंसे रहे। प्रशासन की क्या जिम्मेदारी थी क्या वहां सुरक्षा नहीं होनी चाहिए थी।
विज्ञापन

अखिलेश ने 11 किलोमीटर तक चलाई साइकिल
रामपुर। रामपुर से लखनऊ तक की साइकिल यात्रा के तहत शुक्रवार को अखिलेश यादव ने 11 किलोमीटर तक साइकिल चलाई। साइकिल यात्रा में उनके साथ पार्टी के विधायक और एमएलसी शामिल हुए। यात्रा के लिए अखिलेश की साइकिल अलग से मंगाई गई थी। अखिलेश ने 11 किलोमीटर की दूरी लगभग 45 मिनट में तय की। यात्रा जौहर यूनिवर्सिटी से चल कर आंबेडकर पार्क तक पहुंची। इस दौरान जगह-जगह पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूलों की बारिश कर अखिलेश यादव का स्वागत किया। अखिलेश यादव ने रामपुर में पहली बार साइकिल चलाई है। 2011 में उनकी साइकिल यात्रा रामपुर नहीं आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed