फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   agriculture work, lock down, rampur, pass

कृषि कार्यों के लिए जनपद के अंदर नहीं किसी पास की जरुरत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
agriculture work, lock down, rampur, pass
कृषि कार्यों के लिए जनपद के अंदर नहीं किसी पास की जरुरत
विज्ञापन
रामपुर।लॉक डाउन के दौरान जनपद के अंदर किसानों को फसलों की कटाई-मढ़ाई से लेकर कंबाइन मशीन तक के लिए किसी पास की आवश्यकता नहीं है। इसके साथ ही कृषि एवं सहवर्ती उपकरणों की दुकानें व मरम्मत की दुकानों को भी निर्धारित समयावधि में नियमानुसार खुलने की छूट प्रदान की गई है। इसके बावजूद किसानों द्वारा कृषि विभाग में अधिकारियों को फोन कर पास न होने पर पुलिस द्वारा परेशान किए जाने की शिकायतें मिल रही हैं। जिस पर गुरुवार को एक बार फिर डीएम ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैँ। जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि जनपद में संचालित कृषि उपकरणों, स्पेयर पार्ट्स, मरम्मत व अन्य कृषि कार्य संबंधी दुकानें सुबह दस बजे से शाम 4 बजे तक खुलेंगी, इसके लिए किसी पास या अनुमति की आवश्यकता नहीं है। लेकिन, इस दौरान इन दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजेशन का पूरा ध्यान रखा जाए। इसके साथ ही माल ढुलाई वाले वाहनों की मरम्मत की दुकानें भी हाईवे पर पेट्रोल पंप के निकट आवश्यकतानुसार खुलेंगी। इसके साथ ही जनपद के अंदर कंबाइन, रीपर, हार्वेस्टर व अन्य कृषि उपकरणों का प्रयोग कर या श्रमिकों के साथ स्वयं किसानों द्वारा कटाई-मढाई कार्य के लिए किसी पास की जरुरत नहीं है। इसके साथ ही कृषि कार्य व उपरकण, मरम्मत आदि किसी भी कार्य की अन्य जनपद से संबंधित कार्य के लिए उपकृषि निदेशक द्वारा पास जारी किए जाएंगे, वहीं अन्य जनपदों में मान्य होंगे। इसी प्रकार किसी अन्य जनपद से किसी कंबाइन, तकनीशियन को लाने या अन्य किसी कृषि संबंधी कार्य के लिए संबंधित जिले से जारी पास व अनुमति रामपुर में भी मान्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed