फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Agriculture Minister Shivraj Chauhan: Strict action against those selling substandard seeds and fake pesticid

रामपुर में कृषि मंत्री: 'घटिया बीज और नकली कीटनाशक बेचने वालों पर कठोर कार्रवाई, केंद्र बना रहा कड़े कानून'

Mon, 30 Jun 2025 06:35 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मिलक (रामपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, मिलक (रामपुर) Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 30 Jun 2025 06:35 PM IST
सार

केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रामपुर के किसानों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। किसानों ने बीज, कीटनाशक, सिंचाई, मिट्टी परीक्षण और लागत से जुड़ी समस्याएं रखीं। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार किसानों को तकनीक और उन्नत बीज उपलब्ध कराकर उनकी आमदनी बढ़ाने और समस्याएं दूर करने पर कार्य कर रही है। 

विज्ञापन
Agriculture Minister Shivraj Chauhan: Strict action against those selling substandard seeds and fake pesticid
मिलक में किसानों से संवाद करते कृषि मंत्री शिवराज सिंह चाैहान - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विकसित कृषि और समृद्ध किसान के संकल्प को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने किसानों से संवाद करते हुए कृषि क्षेत्र में उनके सामने आ रहीं समस्याओं को भी सुना। किसानों ने बीज, कीटनाशक आदि विषयों के बारे में अपनी बात विस्तार से रखी।

विज्ञापन


सोमवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रामपुर पहुंचे। मिलक स्थित मोगा ढाबे में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने किसानों से सीधे संवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार कृषि क्षेत्र में आने वाली समस्याओं को दूर करने में जुटी हैं। 

विज्ञापन

मंत्री, केंद्र व राज्य की सरकारें, वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र और हमारे किसान मिलकर एक राष्ट्र और एक टीम बनें, ताकि सभी किसानों की बेहतरी, कृषि उत्पादन बढ़ाने, किसानों की लागत घटाने और किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए कार्य कर सकें। इस बीच उन्होंने सीधे किसानों से संवाद किया।

किसानों ने अपनी समस्याएं और खेती में आ रही चुनौतियों के बारे में बताया। उन्होंने फसल की लागत अधिक आने, मिटटी का परीक्षण कराने के लिए संसाधनों की कम उपलब्धता, कीटनाशकों की बिक्री में दुकानदारों की मनमानी, घटिया बीज, सिंचाई की समस्या जैसी तमाम समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी और अपने सुझाव दिए।

इसके  बाद केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आप लोग रिसर्च करें कि किसानों की इन समस्याओं को कैसे दूर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि किसान इस बात को लेकर निश्चिंत रहें कि अब कोई उन्हें घटिया बीज और नकली कीटनाशक बेच पाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार कड़े कानून बनाने जा रही है।

यदि किसी ने नकली बीज और नकली कीटनाशक बेचा, तो उस कंपनी के खिलाफ ही दंडात्मक कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का लक्ष्य किसानों को तकनीक, उन्नत बीज उपलब्ध कराकर समृद्ध करना है। हम सब उसी दिशा में कार्य कर रहे हैं।

इस मौके पर कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, शहर विधायक आकाश सक्सेना, मिलक विधायक राजबाला, भाजपा के जिला प्रभारी राजा वर्मा, जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार, पूर्व विधायक बीना भारद्वाज,अर्चना गंगवार, मोहन कुमार लोधी, अशोक विश्नोई, रविंद्र सिंह रवि, सुरेश गंगवार, सुभाष भटनागर, अभय गुप्ता, जगपाल यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed