फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   again encrochment in jawala nagar

Rampur News: अभियान थमते ही दुकानदारों ने फिर बढ़ाई दुकानें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Feb 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
again encrochment in jawala nagar
रामपुर। पिछले एक माह से चलाए जा रहे अतिक्रमण अभियान का दुकानदारों पर कोई खास असर नहीं दिखाई दिया। अभियान थमने के साथ ही दुकानदारों ने फिर से फुटपाथ घेरने शुरू कर दिए हैं। इसके साथ ही होर्डिंग भी दोबारा से खंभो पर लटके दिखाई दे रहे हैं। शाहबाद गेट से लेकर ज्वालानगर तक लोगों ने दोबारा से अतिक्रमण करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

नगर पालिका की टीम ने अतिक्रमण अभियान काफी तेजी के साथ चलाया था। इस अभियान के तहत शाहबाद गेट से ज्वालानगर तक अतिक्रमण अभियान हटाया गया था। जिसमें कई दुकानदारों को नोटिस भी दिए गए थे और अतिक्रमण हटाते हुए चेतावनी भी दी गई थी। इसके बाद टीम हाइवे से अतिक्रमण हटाने लगी थी। लगातार दो दिन हाइवे पर अतिक्रमण हटाने के बाद अभियान बंद कर दिया गया। इसके बाद एक हफ्ता बीतने के बाद जब नगर पालिका की तरफ से कोई चेकिंग नहीं चली तो दुुकानदारों ने भी अपनी दुकानों को फुटपाथ तक बढ़ा दिया है। यही नहीं बिजली और लाइट के पोल पर जो होर्डिंग लटके थे, जिनको पालिका ट्रैक्टर में भरकर ले गयी थी। दोबारा से नए होर्डिंग लोगों ने लगाने शुरू कर दिए हैं। अभी शाहबाद गेट से लेकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया तक अतिक्रमण शुरू हो चुुका है। जबकि फुटपाथ पर रजाई, कंबल और ठेले लगाने वालों ने भी अपना धंधा शुरू कर दिया है। नगर पालिका ने अगर जल्द ही इन पर शिकंजा नहीं कसा तो ज्वालानगर तक दोबारा से अतिक्रमण फैलने में देर नहीं लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed