{"_id":"64a5cc9f3f1b06541e091d39","slug":"after-the-rain-the-strong-sunlight-is-increasing-the-pain-in-the-eyes-the-risk-of-eye-flu-rampur-news-c-282-1-rmp1003-525-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: बारिश के बाद तेज धूप बढ़ा रही आंखों में दर्द, आई फ्लू का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: बारिश के बाद तेज धूप बढ़ा रही आंखों में दर्द, आई फ्लू का खतरा
विज्ञापन
रामपुर। मौसम में बदलाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। कभी बारिश के बाद निकलने वाले तेज धूप से होने आंखों में होने वाली चुभन लोगों को परेशान कर रही है। आंखों में लालिमा, दर्द और पानी की शिकायत बढ़ रही है।
जिला अस्पताल के नेत्र रोग विभाग में हर रोज ऐसे 10 से 12 मरीज पहुंच रहे जिनकी आंखों में लालपन, दर्द और पानी की शिकायत हुई है। ऐसे मरीज नेत्र सर्जन के पास पहुंचकर आंखों का चेकअप करा रहे हैं। बुधवार को 12 मरीज नेत्र सर्जन डॉ. पंकज गोस्वामी के पास इस प्रकार की शिकायत लेकर पहुंचे। डॉ. गोस्वामी ने बताया कि बारिश के बाद तेज धूप निकलने की वजह से वायरस और बैक्टीरिया के कारण कंजक्टिवाइटिस होने से आंखें लाल हो जाती हैं। यह गंदगी अंगुलियां आंखों में लगाने, धूल-धुएं का प्रतिकूल असर, पसीने के कारण होता है। वायरस मक्खी व हवा के माध्यम से आंखों में पहुंचता है। इसलिए लोग बचाव करें।
अपनी मर्जी से न लें ड्रॉप
डॉ. गोस्वामी ने बताया कि आमतौर पर आंखों में एलर्जी या लालिमा आने पर मरीज मेडिकल स्टोर पर जाता है और कोई भी ड्रॉप खरीदकर ले आता है। ऐसे ड्रॉप का लगातार इस्तेमाल करने से आंखों की दिक्कत बढ़ सकती है। बेहतर होगा कि नेत्र सर्जन के परामर्श से ही ड्रॉप आंखों में डालें।
विज्ञापन
कंजक्टिवाइटिस के कारण
-आंखों में दर्द व लालिमा
-तेज धूप व रोशनी में देखने में तकलीफ
-आंखों में गंदगी का जमा होना
-सोने पर पलकें आपस में चिपकना
ये उपाय करें
-साफ पानी में भीगी रुई से आंखें साफ करें
-आंखें ठीक नहीं होने तक चश्मा पहनें
-धूप से बचाव के लिए कैप पहनें
-पीड़ित का तौलिया, रुमाल व चश्मा इस्तेमाल न करें
-डॉक्टर की सलाह से दवा लें