फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   After the husband was injured in the accident, the wife also died, a report was filed.

Rampur News: हादसे में घायल पति के बाद पत्नी की भी गई जान, रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
After the husband was injured in the accident, the wife also died, a report was filed.
बिलासपुर। नैनीताल हाईवे पर जीरो प्वाइंट के पास बुधवार की दोपहर कार की टक्कर से घायल हुए दंपती में कपड़ा कारोबारी अलाउद्दीन की मौत के बाद गंभीर घायल उनकी पत्नी सगीरन 51 की भी बृहस्पतिवार की सुबह बेहतर उपचार के लिए मुरादाबाद जाते समय मृत्यु हो गई। पुलिस ने उनके शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रात में परिजनों ने गमगीन माहौल में दंपती को मोहल्ले के कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला टांडा हुरमतनगर निवासी कपड़़ा कारोबारी अलाउद्दीन बुधवार की दोपहर बाइक से अपनी पत्नी सगीरन 51 के साथ खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम गोधी स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। परिजनों के अनुसार नैनीताल हाईवे पर नया गांव जीरो पॉइंट के पास एक कार चालक ने अलाउद्दीन की बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी थी। जिसके कारण दंपती गंभीर घायल हो गए थे। घायलों को रुद्रपुर बॉर्डर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने अलाउद्दीन को बुधवार की शाम दिल्ली के लिए रेफर कर दिया था। दिल्ली जाते वक्त रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई थी। पुलिस ने उनके शव को रात में ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। बृहस्पतिवार की सुबह करीब नौ बजे चिकित्सकों ने उनकी पत्नी सगीरन को भी मुरादाबाद के एक अस्पताल को रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर मुरादाबाद के अस्पताल जा रहे थे कि रास्ते में उनकी भी मृत्यु हो गई। पुलिस ने सगीरन के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शाम को पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए। परिजनों ने दोनों शवों को बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया। मृतक के पुत्र सरफराज अहमद ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ टक्कर मारकर माता पिता पिता को घायल करना और बाद में मृत्यु होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जिसकी तहकीकात की जा रही है।
विज्ञापन




एक साथ उठे दो जनाजे तो लोगों की आंखें हुईं नम
नगर के मोहल्ला टांडा हुरमतनगर निवासी कपड़ा करोबारी अलाउद्दीन व उनकी पत्नी सगीरन की सड़क हादसे में हुई मौत के बाद उनके परिवार में ही नहीं, बल्कि मोहल्ले में भी गम का माहौल था। बृहस्पतिवार की शाम दोनों शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचे तो चीख पुकार मच गई। मातम भरे माहौल में रात करीब आठ बजे दोनों के जनाजे एक साथ उठे। मोहल्ले के ही कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्दे खाक किया गया। इस दौरान लोगों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed