फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Pahalgam terror attack: Government strictness... couple sent back to Pakistan from Rampur, had got short term

Pahalgam terror attack: सरकार की सख्ती... रामपुर से वापस पाकिस्तान भेजा दंपती, 35 पर रखी जा रही नजर

Fri, 25 Apr 2025 01:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 25 Apr 2025 01:24 AM IST
सार

पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार के आदेश पर रामपुर से एक पाकिस्तानी दंपती को वापस भेज दिया गया है। यह दंपती शॉर्ट टर्म वीजा पर 10 अप्रैल को रामपुर आया था। इसके अलावा लॉन्ग टर्म वीजा पर रह रहे 35 पाकिस्तानी नागरिकों पर खुफिया तंत्र और पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
Pahalgam terror attack: Government strictness... couple sent back to Pakistan from Rampur, had got short term
आतंकी हमले का विरोध करते लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार द्वारा भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने के आदेश के बाद रामपुर से एक दंपती सलीम बेगम और उनके पति इंशा उल्ला खां को बृहस्पतिवार को पाकिस्तान भेज दिया गया।

विज्ञापन


वह शाॅर्ट टर्म वीजा पर रामपुर आए थे। इसके साथ ही रामपुर में लाॅन्ग टर्म वीजा पर रह रहे 35 पाकिस्तानी नागरिकों पर खुफिया तंत्र व पुलिस की निगरानी तेज हो गई है। पहलगाम आतंकी हमले की घटना के बाद केंद्र सरकार ने बुधवार को कई अहम फैसले लिए थे। 
विज्ञापन


 इसके बाद भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को अगले 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने के आदेश दिए गए थे। इस आदेश के बाद रामपुर पुलिस भी सक्रिय हो गई। पुलिस और खुफिया तंत्र की टीम ने सक्रिय होकर यहां पाकिस्तानी नागरिकों की निगरानी तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को रामपुर के कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हल्के वाली ज्यारत में रिश्तेदारी में आए सलीम बेगम और उनके पति इंशा उल्ला खां को वापस पाकिस्तान रवाना कर दिया गया। बताया जाता है कि यह दंपती 10 अप्रैल को ही रामपुर में अपनी भतीजी के घर आए थे।

इनको 45 दिन का शाॅर्ट टर्म वीजा दिया गया था। रामपुर में वह करीब 14 दिन तक रुके। इसके बाद बृहस्पतिवार को रवाना कर दिया गया। वहीं दूसरी ओर खुफिया तंत्र की टीम ने यहां लाॅन्ग टर्म वीजा पर रह रहे 35 पाकिस्तानी नागरिकों पर नजर रख रखी है।

उनकी हर गतिविधि देखी जा रही है। एसपी विद्या सागर मिश्र ने बताया कि एक दंपती को बृहस्पतिवार को वापस पाकिस्तान रवाना कर दिया गया है।

आतंकी हमले के बाद 25 लोगों ने रद्द की कश्मीर यात्रा

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद स्थानीय लोग भी दहशत में हैं। दो माह पहले बुक 140 टिकट बुक कराए गए थे, लेकिन हमले के दूसरे दिन शाम तक 25 से अधिक लोग टिकट रद्द करा चुके हैं। रामपुर से जम्मू जाने के लिए लोग काफी उत्साहित थे और रिजर्वेशन कराया था।

दो माह पहले सियालदाह एक्सप्रेस और मंगलवार को चलने वाली गरीबरथ एक्सप्रेस में 143 टिकट बुक हुए थे। लेकिन पहलगाम में हुई आतंकी घटना से हर कोई स्तब्ध है। घटना के बाद से अब लोग दहशत में हैं। लोगों ने अब अपना टूर कैंसिल करना शुरू कर दिया है।

हमले के दूसरे दिन ही 25 टिकट रद्द हो चुके हैं। सियालदाह एक्सप्रेस में 56 स्लीपर, 16 एसी और सेकेंड एसी का एक टिकट बुक था। इसी तरह से जम्मूतवी एक्सप्रेस में भी टिकट बुकिंग थी।

ट्रांसपोर्टरों को हो सकता है घाटा

रामपुर में मौजूदा समय में ट्रांसपोर्ट से रोजाना चार-पांच ट्रक जम्मू जाते हैं, जिनमें स्नैक्स आइटम, कच्चा माल आदि जाता है। ट्रांसपोर्टर गुरजीत सिंह बताते हैं कि प्रति ट्रक दो से ढाई लाख रुपये तक का सामान जाता है। ऐसे में अब चालक जम्मू तक जाने में कतरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि ट्रक नहीं चले तो 50 प्रतिशत से अधिक का घाटा हो सकता है।
 
गर्मी की छुट्टी के लिए दो माह पहले ही लोग बुकिंग कराते हैं। जम्मू के लिए यहां से सियालदाह एक्सप्रेस और जम्मूतवी जाती है। इसके टिकट बुक हैं लेकिन धीरे-धीरे लोग टिकट रद्द करा रहे हैं। -मो. आजम खां, स्टेशन अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed