Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   After that, Jalabhishek was done with the chanting of Bam-Bam Bhole

Rampur News: बाद बम-बम भोले के जयकारों संग किया जलाभिषेक

Tue, 22 Jul 2025 12:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 22 Jul 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
After that, Jalabhishek was done with the chanting of Bam-Bam Bhole
रामपुर। सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में बम-बम भोले के जयकारे गूंज उठे। इसके साथ शहर में कांवड़ियों की धूम मची रही। कांवड़ियों भोले बाबा के भजनों पर जमकर थिरकते नजर आए। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। दिन भर पूजन-अर्चन का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन

सुबह करीब चार बजे से शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी थी। आठ बजे तक बैरीकेडिंग में कतार लग गई और हर कोई बम भोले के जयकारे लगाने लगा। आस्था और श्रद्वा के अटूट संगम के बीच लोगों ने पूजन-अर्चन किया। एक के बाद एक भक्ति गीतों में लोग सराबोर दिखाई दिए। बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और पुरुषों ने महादेव की आराधना की। प्रशासन की बनाई बैरीकेडिंग से होकर मंदिर स्थल तक लोगों ने प्रस्थान किया। इसके बाद शिवलिंग पर दूध-दही, शहद के बाद जलाभिषेक किया। इस मौके पर वामेश्वर महादेव रठौंडा मंदिर, भमरौआ के नर्मेदेश्वर महादेव मंदिर,पंजाबनगर के ओम नागेश्वर मंदिर समेत अन्य बड़े शिवालयों में भक्तों का पूजन-अर्चन के लिए मंदिरों पर आने का सिलसिला लगा रहा।। इस मौके पर लोगों ने घरों और मंदिरों में हवन-यज्ञ भी किया। जिले भर के मंदिरों में देर शाम तक जयकारे लगते रहे। व्रती भक्तों ने देर शाम आरती पाठ के साथ अपना व्रत खोला। इसके बाद दोपहर करीब 11 बजे मुरादाबाद रोड की तरफ से कांवडियों के जत्थे गुजरे। इस दौरान कांवडियों ने डीजे की धुन पर जमकर नृत्य किया। वहीं कुछ ने पैदल यात्रा कर भोले बाबा पर जलाभिषेक किया। देर शाम तक यह सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन

-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed