{"_id":"6158a96f8ebc3e09151df5d2","slug":"after-scaning-qr-code-people-will-know-about-cleaning-of-city-rampur-news-mbd404774731","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्यूआर कोड स्कैन कर स्वच्छता की हकीकत बयां कर सकेंगे शहरवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्यूआर कोड स्कैन कर स्वच्छता की हकीकत बयां कर सकेंगे शहरवासी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। निकायों में तीन अक्तूबर तक अमृत महोत्सव के तहत जनभागीदारी अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शहरवासी सामुदायिक शौचालयों में लगे क्यूआर कोड को स्कैन कर स्वच्छता की हकीकत बयां कर सकेंगे। शहरवासियों की फीडबैक के आधार पर निकायों की स्वच्छता का मूल्यांकन किया जाएगा। यदि फीडबैक के अनुसार स्वच्छता का स्तर सही नहीं मिलता है, तो उसे सही कराया जाएगा।
आजादी का 75वां वर्ष होने की वजह से सरकार की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके तहत नगर पालिका की ओर से अमृत दिवस मनाया जा रहा है, जो तीन अक्तूबर तक चलेगा। अमृत दिवस के तहत निकायों में बने सामुदायिक शौचालयों की साफ सफाई की स्थिति को लेकर शहरवासियों से फीडबैक ली जा रही है। लोग सामुदायिक शौचालयों पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन कर अपनी फीडबैक दे सकते हैं। इसमें बताया जा सकता है कि सामुदायिक शौचालय की साफ सफाई कैसी है। साथ ही शहर की स्वच्छता के बारे में भी राय दी जा सकती है। इसके अलावा सरकार की ओर से भी 20 सवाल पूछे जाएंगे, जिसमें लोग अपनी राय दे सकते हैं। इसमें यदि साफ सफाई की स्थिति सही पाई जाती है, तो ठीक है। अन्यथा, सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।