फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   After interim bail of azam khan speculations are being made of activism in rampur s lok sabha by election

Azam Khan Bail: क्या रामपुर के लोकसभा उप-चुनाव पर भी दिखेगा रिहाई का असर? उनके इस फैसले पर टिकीं लोगों की निगाहें

Thu, 19 May 2022 08:25 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर 
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर  Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 19 May 2022 08:25 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव में जीत के बाद आजम खां ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद सपा विधायक आजम खां जल्द जमानत पर रिहा हो सकते हैं। ऐसे में रामपुर में होने वाले लोकसभा उप-चुनाव में उनकी मौजूदगी से मुकाबला रोचक होने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
After interim bail of azam khan speculations are being made of activism in rampur s lok sabha by election
azam khan - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद सपा विधायक आजम खां जल्द जमानत पर रिहा हो सकते हैं। ऐसे में उनकी मौजूदगी रामपुर में होने वाले लोकसभा उप-चुनावों को लेकर भी अहम साबित होगी। लोगों की निगाह उनके फैसले पर है।

विज्ञापन


आजम खां ने साल 2019 में भाजपा से प्रत्याशी जयाप्रदा को चुनाव हराकर लोकसभा तक का सफर तय किया था। सपा सांसद चुने जाने के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ती गईं और एक के बाद एक दर्ज हुए मामलों से गिरफ्तारी का शिकंजा कसता गया। इसके बाद 26 फरवरी 2020 को आजम खां ने अपनी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा और बेटे अब्दुल्ला आजम के साथ कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इसके बाद तीनों को सीतापुर जेल शिफ्ट कर दिया गया था, जहां से सबसे पहले डॉ. तजीन फात्मा और फिर अब्दुल्ला आजम जमानत पर रिहा होकर बाहर आ गए। अब आजम खां भी कभी भी जेल से बाहर आ सकते हैं।

विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में जीत के बाद लोकसभा सदस्यता से दिया था इस्तीफा
आजम खां हाल ही में हुए यूपी विधानसभा चुनाव जेल से लड़े और भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना को भारी अंतर से हराते हुए जीत दर्ज की। इसके बाद उन्होंने लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। मार्च माह में उनके द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद अब रामपुर में लोकसभा के उप-चुनाव होने हैं। उप-चुनाव को लेकर कभी कार्यक्रम जारी किया जा सकता है, जिसके बाद रामपुर में उप-चुनाव की हलचलें तेज हो जाएंगी।

जेल से बाहर आने के बाद लोगों की इस फैसले पर टिकीं निगाहें
विधानसभा चुनावों में भले ही आजम खां जेल में रहे लेकिन, लोकसभा उपुचनाव तक उनके बाहर आने की प्रबल संभावना है। जिससे रामपुर में ये मुकाबला और भी रोचक हो जाएगा। लोगों को उनके फैसले का इंतजार है क्योंकि पिछले दिनों जिस तरह आजम खां और उनके समर्थकों की सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से नाराजगी सामने आई है, उसके बाद आजम खां के जेल से बाहर आने के बाद सपा में रहने या न रहने पर भी फैसले के कयास लगाए जा रहे हैं।

लोगों में चर्चा है कि आजम खां जेल से बाहर आकर नई पार्टी बना सकते हैं या किसी अन्य पार्टी में जा सकते हैं। हालांकि अभी तक आजम खां या उनके परिवार की ओर से इसको लेकर कोई संकेत या संदेश सामने नहीं आया है। इसीलिए लोकसभा उप-चुनाव से पहले आजम खां के जेल से बाहर आने को लेकर लोगों में भी उत्सुकता है कि उनका अगला कदम क्या होगा? क्योंकि आजम खां के इस कदम से ही लोकसभा उप-चुनाव की भी तस्वीर पर भी असर पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed