{"_id":"57ec0ed84f1c1b9a7457423c","slug":"after-input-of-ibsearch-court-premises","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईबी के इनपुट पर खंगाली गई कचहरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईबी के इनपुट पर खंगाली गई कचहरी
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
Updated Thu, 29 Sep 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
रामुपर में बुधवार को कोर्ट परिसर में चेकिंग करती पुलिस।
विज्ञापन
कचहरी परिसर में ब्लास्ट और संदिग्ध के घुस आने के आईबी के इनपुट पर पुलिस ने परिसर की किलेबंदी कर दी गई। पहले रात में फिर सुबह के वक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। चप्पे-चप्पे की चेकिंग की गई। हालांकि पुलिस इसे रूटीन चेकिंग बता रही है।
पुलिस को देररात सूचना मिली कि कचहरी परिसर में ब्लास्ट किए जाने और संदिग्ध घुस आया है। इसके बाद पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। आननफानन न्यायिक अफसरों से भी इसको लेकर संपर्क साधा गया और फिर रात में ही सिविल लाइंस पुलिस केसाथ ही अन्य थानों की फोर्स व पीएसी के जवानों ने चेकिंग की। इसके बाद यह अभियान सुबह के वक्त चलाया गया।
विज्ञापन
चप्पे-चप्पे पर चेकिंग अभियान चलाया गया, लेकिन कोई भी संदिग्ध पुलिस को नहीं मिला। सुबह के वक्त कराई गई चेकिंग के दौरान न्यायिक अफसर भी मौजूद रहे। चेकिंग से खलबली मच गई। सुबह के वक्त पूरे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। अपर पुलिस अधीक्षक तारिक मोहम्मद ने बताया कि यह महज एक रूटीन चेकिंग थी। इस तरह की चेकिंग पहले भी कराई जाती रही है।
विज्ञापन