फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   After collision between two bikes, mason crushed by truck, dies

Rampur News: दो बाइकों की भिड़ंत के बाद राजमिस्त्री को ट्रक ने रौंदा, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
After collision between two bikes, mason crushed by truck, dies
रामपुर। रिश्तेदार की अंत्येष्टि में शामिल होकर वापस लौट रहे बाइक सवार राजमिस्त्री रामकुमार (48) की दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। सड़क पर गिरे रामकुमार को पीछे से आ रहे ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में उनकी मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

उत्तराखंड के रुद्रपुर मोहल्ला जनपथ फुलसुंगी थाना तीन पानी निवासी रामकुमार शनिवार को शाहबाद क्षेत्र के ग्राम भीतरगांव में रिश्तेदारी में एक अंत्येष्टि में शामिल होने आए थे। शनिवार रात करीब 8 बजे बाइक से लौटते समय मिलक-बिलासपुर रोड पर ग्राम सिहारी के निकट नहर के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर होने के बाद वह रोड पर गिर गए और पीछे से आ रहे ट्रक ने रौंद दिया।
विज्ञापन

दूसरी बाइक सवार थाना केमरी के भंवरकी गांव निवासी आमिर और कदीम भी गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने रामकुमार को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक रामकुमार के परिजनों ने बताया कि रामकुमार के दूसरी बाइक से उनके अन्य रिश्तेदार भी थे। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भाग गया। रामकुमार राजमिस्त्री का कार्य करते थे। उन्होंने अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्री व एक पुत्र को छोड़ा है। कोतवाल अनुपम शर्मा ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed