फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   After a dispute with his wife, a young man committed suicide by going to the forest

Rampur: पत्नी से विवाद के बाद फंदे से लटक दी जान, साली को शादी में ले जाने पर हुई थी दोनों में बहस

Sun, 26 May 2024 04:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मिलकखानम/स्वार (रामपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, मिलकखानम/स्वार (रामपुर) Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sun, 26 May 2024 04:05 AM IST
सार

रामपुर के स्वार में पति-पत्नी के बीच बहस हो गई। इससे नाराज पति ने पीपली वन में जाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन
After a dispute with his wife, a young man committed suicide by going to the forest
रामपुर में घटना के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

स्वार कोतवाली क्षेत्र के पुसवाड़ा गांव में पत्नी से विवाद के बाद विनोद कुमार (35) ने मिलकखानम क्षेत्र के पीपली वन में जाकर फंदे पर लटककर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


सीओ संगम कुमार ने भी घटना स्थल का जायजा लिया। स्वार कोतवाली क्षेत्र के पुसवाड़ा गांव निवासी विनोद कुमार उत्तराखंड के रुद्रपुर स्थित सिडकुल की फैक्टरी में मजदूरी करते थे। ग्रामीणों ने बताया कि उनका अपनी पत्नी संजीता (32) से विवाद रहता था।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह लगभग पांच बजे पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। नाराज होकर संजीता घर से चली गई। घर पर आए विनोद के साढ़ू एक घंटे बाद संजीता को तलाशकर घर वापस ले आए। इसके बाद फिर पति-पत्नी में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद करीब साढ़े छह बजे नाराज होकर विनोद अपनी बाइक लेकर घर से यह कहते हुए निकला कि वह सिडकुल जा रहा है। सुबह लगभग आठ बजे मिलकखानम थानाध्यक्ष संजय कुमार को सूचना मिली कि अज्जुवाला गांव से पीपली वन जाने वाले रास्ते में एक युवक का शव पेड़ से लटका है।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। वहां युवक की बाइक भी थी। कुछ देर में सीओ भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने युवक की पैंट की जेब से निकले आधार कार्ड से शव की शिनाख्त की और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिलकखानम थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि स्वार कोतवाली के पुसवाड़ा गांव निवासी विनोद का पेड़ पर लटका शव मिला था। मामला आत्महत्या का लग रहा है। परिजन ने फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी है।

साली को शादी में ले जाने से नाराज थी पत्नी

आसपास के लोगों ने बताया कि विनोद एक दिन पहले अपनी साली को एक शादी समारोह में लेकर गया था। इससे उसकी पत्नी संजीता नाराज थी। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ और विनोद ने आत्मघाती कदम उठा लिया। विनोद ने अपनी पीछे पत्नी के अलावा तीन बेटों को छोड़ा है। दोनों का करीब सात वर्ष पहले ही विवाह हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed