{"_id":"699e0be1fed8d338be0808bf","slug":"advocates-furious-over-corruption-in-tehsil-submitted-memorandum-to-adm-rampur-news-c-282-1-rmp1016-165029-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: तहसील में भ्रष्टाचार पर भड़के अधिवक्ता, एडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: तहसील में भ्रष्टाचार पर भड़के अधिवक्ता, एडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद(रामपुर)। तहसील परिसर में भ्रष्टाचार, नामांतरण पत्रावलियों में हो रही देरी और मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर अधिवक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर एडीएम वित्त संदीप वर्मा को ज्ञापन सौंपते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि समयबद्ध निस्तारण नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि तहसील परिसर के सामने स्थित सरकारी तालाब पर अवैध पक्का निर्माण कर कब्जा कर लिया गया है। इस संबंध में पूर्व में लिखित शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। नामांतरण पत्रावलियों को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए गए। कहा गया कि लेखपाल समय से हस्तांतरण रिपोर्ट दाखिल नहीं कर रहे हैं।
रिपोर्ट लगाने के नाम पर मोटी रकम की मांग की जाती है, जिससे नामांतरण की प्रक्रिया महीनों तक लंबित रहती है। इसका सीधा असर वादकारियों पर पड़ रहा है और अधिवक्ताओं की छवि भी धूमिल हो रही है।
विज्ञापन
तहसील परिसर में अधिवक्ताओं के लिए शौचालय की व्यवस्था न होने पर भी नाराजगी जताई गई। विशेषकर महिला शौचालय के अभाव में महिला अधिवक्ताओं और वादकारियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। अधिवक्ताओं ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए तत्काल शौचालय निर्माण की मांग की।
ज्ञापन में तहसील कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर होने का आरोप लगाते हुए कहा गया कि बिना सुविधा शुल्क के कोई भी कार्य नहीं हो पा रहा है। दफ्तरों में प्राइवेट कर्मचारी अवैध वसूली और मनमानी कर रहे है। ऐसे कर्मचारियों को तत्काल हटाने की मांग उठाई गई।
अधिवक्ताओं ने स्पष्ट किया कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलनात्मक कदम उठाने को बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। हालांकि ज्ञापन के बाद एडीएम तालाब की भूमि में बने अवैध मकान का मुआयना करने भी पहुंचे।
एडीएम संदीप वर्मा ने बताया कि शिकायतों की जांच कराई जाएगी। ज्ञापन देने वालों में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष तकरीर उर रहमान खान, मासूम मियां, रेहान खान, मनोज भरद्वाज, निधि गोपाल यादव, मुनेश यादव सहित कई अधिवक्ता शामिल रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
कलमबंद हड़ताल का एलान
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष तकरीर उर रहमान ने बताया कि एलान किया है कि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो बुधवार से कलमबंद हड़ताल शुरू की जाएगी। यहां तक कि स्टांप की बिक्री पर भी रोक रहेगी। इस नोटिस को प्रशासनिक अधिकारियों को भेज दिया है।