{"_id":"67b8d7c3c6800b371109b937","slug":"advocate-submitted-affidavit-suspended-sub-inspector-reinstated-rampur-news-c-282-1-rmp1004-140191-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: अधिवक्ता ने प्रस्तुत किया शपथपत्र, निलंबित दरोगा बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: अधिवक्ता ने प्रस्तुत किया शपथपत्र, निलंबित दरोगा बहाल
Sat, 22 Feb 2025 01:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 22 Feb 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। महाकुंभ में अधिवक्ता के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले निलंबित दरोगा को बहाल कर दिया गया है। यह बहाली अधिवक्ता की ओर से पेश किए गए शपथपत्र के आधार पर की गई है।
शपत्र पत्र में अधिवक्ता ने अभद्र व्यवहार की बात से इन्कार किया है। यहां बताते चलें कि प्रयागराज कमिश्नरेट ने 13 फरवरी को एसपी को पत्र भेजकर महाकुंभ ड्यूटी में तैनात केमरी थाने के दरोगा शिशुपाल के खिलाफ एक अधिवक्ता के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने के आदेश दिए थे, जिसके बाद एसपी ने दरोगा को निलंबित कर दिया था।
दरोगा शिशुपाल सिंह ने अधिवक्ता के शपथपत्र सहित प्रार्थनापत्र एसपी के सामने प्रस्तुत किया, एसपी ने शिकायतकर्ता अधिवक्ता के मोबाइल नंबर पर स्वयं वार्ता की। तो उनके द्वारा अवगत कराया गया कि दरोगा ने उनके साथ व उनके किसी साथी के साथ किसी प्रकार का दुर्व्यवहार नहीं किया।
विज्ञापन
इनके विरूद्ध किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जाए। एसपी ने बताया कि शपथ पत्र एवं पुलिस आयुक्त, प्रयागराज को संबोधित पत्र पर किए गए हस्ताक्षरों का मिलान किया, जिसके बाद दरोगा को बहाल कर दिया।