फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   ado cooprative rached in case of azajm kha

Rampur News: आजम खां के नफरती भाषण के मामले में एडीओ कोआपरेटिव ने दी गवाही 23-35-09

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
ado cooprative rached in case of azajm kha
रामपुर। सपा नेता आजम के नफरती भाषण देने के आरोप में खजुरिया थाने में दर्ज मुकदमे की सुनवाई के दौरान एडीओ कोऑपरेटिव राम नरेश ने अपने बयान दर्ज कराए। उनकी मुख्य परीक्षा (चीफ एग्जामिनेशन) जारी है। इस मामले की अगली सुनवाई 12 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन

2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान सपा नेता आजम खां ने 12 अप्रैल को खजुरिया के एहरो गांव में एक जनसभा को संबोधित किया था। आरोप है कि उन्होंने अपने भाषण दो वर्गो में वैमनस्यता पैदा करने के उद्देश्य से नफरती भाषण दिया। साथ ही प्रशासन के उच्च पदों पर बैठे अधिकारियों के खिलाफ अपमानजनक शब्द कहे। इसका वीडियो वायरल हुआ था। तत्कालीन एडीओ कोऑपरेटिव सैदनगर राम नरेश ने वीडियो के आधार पर खजुरिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने विवेचना के बाद कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। आजम खां इस मामले में जमानत पर चल रहे हैं।
विज्ञापन

कोर्ट ने उन पर 11 नवंबर 2022 को आरोप तय किए थे। इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट मजिस्ट्रेट ट्रायल में चल रही है। शनिवार को हुई सुनवाई के दौरान एडीओ कोऑपरेटिव राम नरेश ने अपने बयान दर्ज कराए। उनकी मुख्य परीक्षा जारी है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 12 दिसंबर को होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed