फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   admistrator appointed

सहकारी गन्ना विकास समिति भंग, प्रशासक नियुक्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
admistrator appointed
रामपुर। जिले की सभी पांच गन्ना विकास सहकारी समितियों के बोर्ड और कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। इन समितियों का कार्यकाल 8 अप्रैल को पूरा हो गया था। नए चेयरमैन, डायरेक्टर और डेलीगेट का चुनाव फिलहाल कोरोना वायरस कोविड-19 के कारण नहीं होगा। इसलिए जिला गन्ना अधिकारी को सभी समितियों का प्रशासक नियुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में रूद्र-बिलास सहकारी गन्ना विकास समिति के साथ ही रामपुर, स्वार, मिलक और बिलासपुर स्थित सभी समितियों के बोर्ड भंग कर दिया गया। यहां पर अब चेयरमैन, डायरेक्टर और डेलीगेट नहीं रहे और अब वे इस पद पर कार्य नहीं करेंगे, इनके सभी स्थान पर अब जिला ग न्ना अधिकारी प्रशासक होंगे। जिला गन्ना अधिकारी हेमराज सिंह ने बताया कि डेलीगेट द्वारा चुने गए डायरेक्टर और डायरेक्टर द्वारा चुने गए चेयरमैन सभी का कार्यकाल 8 अप्रैल को पूरा हो गया। नई बोर्ड ऑफ डायरेक्टर व चेयरमैन के लिए चुनाव कराया जाता लेकिन, देश भर में व्याप्त कोरोना वायरस कोविड-19 प्रकोप के कारण फिलहाल ये संभव नहीं है। लिहाजा सभी समितियों के बोर्ड को भंग कर प्रशासक के रूप में वह कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed