फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   adminstration will take action againt ex co ale hassan

आजम के आत्मसमर्पण के बाद आले हसन पर शिकंजा कसने की तैयारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
adminstration will take action againt ex co ale hassan
रामपुर। सांसद आजम खां के आत्मसमर्पण के बाद पुलिस ने उनके करीबी पूर्व सीओ आले हसन पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। आले हसन के खिलाफ भी 50 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह जुलाई माह से भूमिगत चल रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी को पुलिस ने चार टीमों का गठन भी किया था, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

आले हसन की गिनती आजम खां के करीबी लोगों में होती है। आले हसन रामपुर में दरोगा से लेकर सीओ के पद पर रहे हैं। सपा शासनकाल में उनकी तैनाती रामपुर में ही होती थी। पिछली सपा सरकार में वह रामपुर में इंस्पेक्टर और सीओ सिटी के पद पर तैनात थे। सीओ से पद से रिटायर्ड होने के बाद आले हसन ने जौहर यूनिवर्सिटी में मुख्य सुरक्षा अधिकारी का पद संभाल लिया था। उन पर कई गंभीर आरोप है और 50 से अधिक मुकदमे भी दर्ज है। आलियागंज के किसानों की जमीन कब्जाने के आरोप में अजीमनगर थाने में जो 28 मुकदमे दर्ज हैं उसमें आजम खां के साथ आलेहसन भी आरोपी है। इसके अलावा यतीमखाना और डूंगरपुर में लोगों के घरों पर बुल्डोजर चलाने के आरोप में भी उन पर मुकदमे दर्ज हैं। जुलाई 2019 में पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी को जौहर यूनिवर्सिटी स्थित उनके आवास पर छापा मारा था। उसके बाद से आले हसन गायब चल रहे हैं। पुलिस ने उनकी तलाश रामपुर से लेकर बुंलदशहर तक की थी, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया था। उनके खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी कर दिया था। इसके बाद भी आले हसन का कोई सुराग नहीं लग पाया। आजम खां द्वारा पत्नी और बेटे सहित आत्मसमर्पण कर दिए जाने के बाद पुलिस ने आले हसन पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। इसको लेकर पुलिस रणनीति बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed