फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   administration called meetin of udhog bandhu

भूखंड आवंटन रद कराने का फैसला 12 को, उद्योग बंधु की बैठक बुलाई

Thu, 07 Apr 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर Updated Thu, 07 Apr 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
रोशनबाग और अजीतपुर औद्योगिक अस्थान में आवंटित किए प्लाटों की आवंटन प्रक्रिया निरस्त करने की कार्रवाई को 12 अप्रैल को हरी झंडी मिल सकती है। प्रशासन ने इसके लिए 12 अप्रैल को उद्यमियों के लिए गठित उद्योग बंधु की बैठक बुलाई है। रोशनबाग और अजीतपुर औद्योगिक अस्थान में उद्यमियों को उद्योग लगाने के लिए प्लाट आवंटित किए गए थे। आरोप है कि उद्यमियों ने इन प्लाटों पर कोठियां खड़ी लीं।
विज्ञापन


नगर विकास मंत्री आजम खां की नाराजगी के बाद अफसरों ने उद्यमियों पर शिकंजा कस दिया है। उद्योग विभाग उद्यमियों के भूखंडों के आवंटन निरस्त करने की संस्तुति कर चुका है। अब प्लाट आवंटन निरस्त करने का काम उद्योग बंधु की बैठक में किया जाएगा। प्रशासन ने बैठक 12 अप्रैल को बुलाई है। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि उद्योग बंधु की बैठक 12 अप्रैल को होगी। बैठक में प्लाट आवंटन के निरस्त करने की प्रक्रिया पर विचार किया जाएगा। प्रस्ताव पास कराकर भूखंडों का आवंटन निरस्त किया जाएगा।
विज्ञापन


उद्यमियों को आवंटित भूखंडों के नक्शे को जमा करने की मोहलत पूरी हो गई है। 54 उद्यमियों ने भूखंडों के नक्शे जमा करने के साथ ही अपना जवाब भी भेजा है। कई उद्यमियों ने नक्शे देने के लिए वक्त मांगा है। आरडीए ने मामले की रिपोर्ट प्रशासन को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed