{"_id":"5706a0b04f1c1b8024c81389","slug":"administration-called-meetin-of-udhog-bandhu","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूखंड आवंटन रद कराने का फैसला 12 को, उद्योग बंधु की बैठक बुलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूखंड आवंटन रद कराने का फैसला 12 को, उद्योग बंधु की बैठक बुलाई
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
Updated Thu, 07 Apr 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोशनबाग और अजीतपुर औद्योगिक अस्थान में आवंटित किए प्लाटों की आवंटन प्रक्रिया निरस्त करने की कार्रवाई को 12 अप्रैल को हरी झंडी मिल सकती है। प्रशासन ने इसके लिए 12 अप्रैल को उद्यमियों के लिए गठित उद्योग बंधु की बैठक बुलाई है। रोशनबाग और अजीतपुर औद्योगिक अस्थान में उद्यमियों को उद्योग लगाने के लिए प्लाट आवंटित किए गए थे। आरोप है कि उद्यमियों ने इन प्लाटों पर कोठियां खड़ी लीं।
नगर विकास मंत्री आजम खां की नाराजगी के बाद अफसरों ने उद्यमियों पर शिकंजा कस दिया है। उद्योग विभाग उद्यमियों के भूखंडों के आवंटन निरस्त करने की संस्तुति कर चुका है। अब प्लाट आवंटन निरस्त करने का काम उद्योग बंधु की बैठक में किया जाएगा। प्रशासन ने बैठक 12 अप्रैल को बुलाई है। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि उद्योग बंधु की बैठक 12 अप्रैल को होगी। बैठक में प्लाट आवंटन के निरस्त करने की प्रक्रिया पर विचार किया जाएगा। प्रस्ताव पास कराकर भूखंडों का आवंटन निरस्त किया जाएगा।
उद्यमियों को आवंटित भूखंडों के नक्शे को जमा करने की मोहलत पूरी हो गई है। 54 उद्यमियों ने भूखंडों के नक्शे जमा करने के साथ ही अपना जवाब भी भेजा है। कई उद्यमियों ने नक्शे देने के लिए वक्त मांगा है। आरडीए ने मामले की रिपोर्ट प्रशासन को भेज दी है।