फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Administration bans Shramdaan program in Jauhar University

Rampur : जौहर यूनिवर्सिटी में श्रमदान कार्यक्रम पर रोक, देर रात आदेश जारी, पुलिस अधीक्षक बोले- नहीं ली अनुमति

Sat, 26 Aug 2023 01:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 26 Aug 2023 01:09 AM IST
सार

जौहर यूनिवर्सिटी में शनिवार को श्रमदान का कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया है। इस कार्यक्रम की सफलता के लिए यूनिवर्सिटी की ओर से सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जुटने को कहा गया था। 

विज्ञापन
Administration bans Shramdaan program in Jauhar University
सांसद आजम खां की जौहर यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी में शनिवार को होने वाले श्रमदान कार्यक्रम पर प्रशासन ने रोक लगा दी है। जौहर यूनिवर्सिटी में शनिवार को श्रमदान का कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया है। इस कार्यक्रम की सफलता के लिए यूनिवर्सिटी की ओर से सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जुटने को कहा गया था। 

विज्ञापन


अपील जारी की गई थी कि ज्यादा से ज्यादा लोग यूनिवर्सिटी पहुंचकर श्रमदान के जरिए अपना सहयोग प्रदान करें। सोशल मीडिया पर यह अपील वायरल होने के बाद पुलिस और प्रशासन एक्टिव हो गया। प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इस कार्यक्रम पर रोक लगा दी है। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने शुक्रवार की देर रात कार्यक्रम पर रोक लगाने का आदेश जारी कर दिया है। एसपी के अनुसार इस वक्त कावड़ यात्रा चल रही है। साथ ही कार्यक्रम की कोई अनुमति नहीं ली गई है। इसलिए इस कार्यक्रम पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed