{"_id":"66cfbed6448a146175012369","slug":"action-will-be-taken-against-schools-that-do-not-cooperate-in-je-vaccination-rampur-news-c-282-1-rmp1004-128764-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: जेई टीकाकरण में सहयोग न करने वाले स्कूलों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: जेई टीकाकरण में सहयोग न करने वाले स्कूलों पर होगी कार्रवाई
Thu, 29 Aug 2024 05:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 29 Aug 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। जेई (जापानी इंसेफेलाइटिस) टीकाकरण अभियान में सहयोग न करने वाले स्कूलों पर अब शिकंजा कसा गया है। डीएम ने इस मामले में ऐसे विद्यालयों के प्रबंधकों एवं प्रधानाध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
डीएम जोगिंदर सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान कहा कि टीकाकरण अभियान में सहयोग न करने वाले विद्यालयों के बारे में स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी सूची तैयार करके डीआईओएस एवं बीएसए को भेजें। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त उस सूची के अनुसार अधिकारी प्रधानाचार्य व प्रबंधक के खिलाफ सख्त कार्यवाही सुनिश्चित करें। समीक्षा के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्वार में संस्थागत प्रसव सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवायें प्रभावी ढंग से लागू न होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और आगामी एक सप्ताह के भीतर सुधार लाने के लिए स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि आशाओं का समय से भुगतान हो जाना चाहिए साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति लापरवाही बरतने वाली आशाओं की सेवाएं भी समाप्त की जाएं। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी एएनएम एवं आशाओं द्वारा किए जा रहे विभागीय कार्यों तथा योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति के बारे में प्रत्येक सप्ताह समीक्षा करें। इस दौरान जिलाधिकारी ने जिला आयुष समिति के अधिकारियों के साथ भी समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान सीएमओ डा. एसपी सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।