फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Action plan of villages will be prepared on participatory development plan

Rampur News: सहभागी विकास योजना पर गांवों की कार्ययोजना होगी तैयार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Action plan of villages will be prepared on participatory development plan
रामपुर। जनपद की हर ग्राम पंचायत सहभागी ग्राम पंचायत विकास योजना के माध्यम से कार्ययोजना तैयार करेगी। इसे ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) के नाम से तैयार किए जाने के बाद स्वराज पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा और संबधित प्लान के आधार पर शासन की ओर से पंचायतों के समग्र विकास के लिए धनराशि दी जाएगी। गांधी जयंती के दिन दो अक्तूबर से इसकी शुरुआत होगी। ग्रामसभा की बैठकों में शासन द्वारा निर्धारित नौ विषयों पर चर्चा करते हुए कार्ययोजना तैयार होगी। सभी 680 ग्राम पंचायतों को कार्य योजना बनाने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन

महात्मा गांधी की जयंती से 31 जनवरी 2024 के बीच पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग जिले की हर ग्राम पंचायत में सबकी योजना सबका विकास शुरू कर रही है। इसको लेकर शासन ने जिला पंचायती राज विभाग को पत्र जारी कर 31 जनवरी तक सभी ग्राम पंचायतों की ओर से अपनी पंचायत के सभी वर्गों के समग्र विकास का प्लान तैयार कर अपलोड करने को कहा है। इसमें वित्तीय वर्ष 2023-24 की नियोजन प्रक्रिया शुरू करते हुए पंचायतों के सामाजिक और आर्थिक विकास की वार्षिक योजना ग्राम, क्षेत्र ओर जिला पंचायतों द्वारा तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

इसे ग्राम सभा, क्षेत्र पंचायत समिति, जिला पंचायत समिति से स्वीकृति मिलने के बाद ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाएगा। इन लक्ष्यों के अनुसार ही कार्ययोजना तैयार की जाएगी। यह कार्य योजनाएं ग्राम, क्षेत्र और जिला पंचायत के द्वारा आयोजित होने वाली बैठकों में बनेगी। जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन ने बताया कि ग्राम पंचायतों मेें सतत विकास के लक्ष्य पर गरीबी मुक्त और आजीविका उन्नत गांव, स्वस्थ गांव, बाल हितैषी गांव, पर्याप्त जल युक्त गांव, स्वच्छ एवं हरित गांव, आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचे वाला गांव, सामाजिक रूप से न्याय संगत एवं सुरक्षित गांव, सुशासन युक्त गांव, महिला हितैषी गांव के बिंदु शामिल किए गए हैंं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed