{"_id":"6a2f051ba4401cd918017d64","slug":"accused-of-robbing-bike-riders-returning-from-burial-rampur-news-c-282-1-rmp1023-173337-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: दफन से लौट रहे बाइक सवारों से लूट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: दफन से लौट रहे बाइक सवारों से लूट का आरोप
Mon, 15 Jun 2026 01:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
सैफनी। मधुपुरी गांव के पास शनिवार देर रात तीन नकाबपोश बदमाशों पर एक परिवार ने लूट का आरोप लगाया है। आरोप है कि बदमाशों ने बाइक सवार सलीम, उनकी बेटी जेबा और चाची कलसुम पर हमला कर दिया। जेबा से आधा तोले के सोने के कुंडल और पांच हजार रुपये की नकदी लूट ली गई। इस दौरान एक बदमाश की बंदूक की बट भी मौके पर टूटकर गिर गई।
सलीम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी बेटी और चाची के साथ पटवाई के मतवाली गांव में एक रिश्तेदार के दफन से लौट रहे थे। आरोप है कि रात करीब 11 बजे गांव के चौराहे पर बदमाशों ने उनकी बाइक रोक ली। बदमाशों ने सलीम के सिर पर डंडों से वार किया, हालांकि उन्होंने हेलमेट पहना हुआ था। विरोध करने पर उन पर बंदूक की बट, डंडों और चाकू से हमला किया गया।
आरोप है कि बदमाशों ने जेबा के साथ भी मारपीट की और उसके सिर पर डंडा मारा। उसे खेत में धक्का दे दिया। उसके कानों से आधा तोले के सोने के कुंडल और जेब से पांच हजार रुपये लूट लिए। करीब 10 मिनट तक सलीम बदमाशों से जूझते रहे।
विज्ञापन
कलसुम के शोर मचाने पर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद बदमाश जंगल की ओर फरार हो गए। इस दौरान एक बदमाश की बंदूक की बट टूटकर वहीं गिर गई, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। सलीम के भाई ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित ने तहरीर दी।
वर्जन
मारपीट और पैसे छीनने की शिकायत मिली है। पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। -सोमेंद्र मीणा, एसपी