फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Accused of possessing drugs acquitted

Rampur News: नशे की गोलियां रखने के आरोपी बरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Accused of possessing drugs acquitted
रामपुर। नशे की गोलियों के साथ पकड़े गए छह आरोपियों को कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया।
विज्ञापन

यह मामला गंज थाना क्षेत्र से जुड़ा है। गंज पुलिस ने 30 नवंबर 2019 को टीम के साथ चेकिंग के दौरान रजा डिग्री कॉलेज के पास से पांच लोगों को नशे की गोलियों के साथ पकड़ा था। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया था। साथ ही इस मामले की विवेचना के बाद कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी।

कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई की। सुनवाई के दौरान अभियोजन की ओर से कई गवाहों को पेश किया गया, जबकि बचाव पक्ष की ओर से भी सुबूत पेश किए गए। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने पैरवी करते हुए इस मामले के आरोपियों को रिहा करने की मांग की। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने अस्तबल निवासी अश्विनी कपूर, बाजोड़ी टोला निवासी शहनशाह, कांशीराम काॅलोनी निवासी शानू, तारा मंडल निवासी सुहेल, शावेज और अमान को बरी कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed