फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Accused of occupying Chak Road, protest held

Rampur News: चकरोड पर कब्जे का आरोप, किया प्रदर्शन

Tue, 02 Dec 2025 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 02 Dec 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Accused of occupying Chak Road, protest held
बिलासपुर (रामपुर)। मोहल्ला टांडा हुरमतनगर के लोगों ने सोमवार को तहसील पर प्रदर्शन कर चकरोड से अवैध कब्जा हटवाने व रास्ते से अवैध रूप से काटे गए पेड़ों की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। साथ ही एसडीएम को ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन

भाकियू टिकैत के प्रदेश सचिव मनजीत सिंह अटवाल के नेतृत्व में लोग सोमवार को तहसील पहुंचे। उन्होंने चकरोड से अवैध कब्जा हटवाने व सरकारी रास्ते से काटे गए अवैध रूप से काटे गए पेड़ों की जांच कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। बाद में एसडीएम अरुण कुमार को ज्ञापन देकर बताया कि गांव के एक चकरोड की कुछ दिन पूर्व पैमाइश हुई थी। उनका आरोप था कि लेखपाल ने मनमानी तौर पर काम किया, जिसकी वजह से चकरोड से अवैध कब्जे नहीं हटे हैं।
विज्ञापन

उनका यह भी आरोप था कि सरकारी रास्ते पर लगे करीब ढाई लाख रुपये के सरकारी पेड़ों को लेखपाल ने कुछ लोगों की मदद से कटवा दिया है। उन्होंने लाखों रुपये के काटे गए पेड़ों की भी जांच कराने की मांग की। एसडीएम ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। ज्ञापन देने वालों में मनजीत सिंह अटवाल, कमरुद्दीन, रामपाल, दीपक कुमार, विक्की राठौर, बिट्टू आदि मुख्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed