फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Accused of embezzling Rs 6.20 lakh in the name of getting job in Railways arrested

Rampur News: रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर 6.20 लाख रुपये हड़पने का आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
Accused of embezzling Rs 6.20 lakh in the name of getting job in Railways arrested
रामपुर। स्वार क्षेत्र के रजानगर गांव के एक युवक से रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 6.20 लाख रुपये हड़प लिए थे। ठगी का मामला तब खुला जब युवक बरेली में नौकरी ज्वाइन करने पहुंचा और वहां उसे बताया गया कि यहां कोई वैकेंसी नहीं निकली है। उसे दिया गया नियुक्तिपत्र भी फर्जी निकला। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज करने के बाद बृहस्पतिवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। स्वार कोतवाली क्षेत्र निवासी जुनैद के अनुसार उसे रेलवे में नौकरी दिलाने के लिए गांव के ही इकरार, सरफराज और बंटी समेत कुछ अज्ञात लोगों ने जानकारी दी और नौकरी दिलाने के लिए छह लाख 20 हजार रुपये ले लिए। इसके कुछ समय बाद उसे बरेली जंक्शन में नौकरी का एक नियुक्तिपत्र दे दिया गया।
विज्ञापन

वह ज्वाइनिंग के लिए बरेली पहुंचा और स्टेशन मास्टर से मिला तो स्टेशन मास्टर ने बताया कि न तो यहां नौकरी निकली है और न ही उसे दिया गया आईकार्ड और नियुक्तिपत्र असली है। तब उसे ठगी का अहसास हुआ। उसने घर आकर आरोपियों से रकम वापस मांगी तो एक लाख रुपये दे दिए।
विज्ञापन

कुछ दिनों बाद जब उसने बाकी पैसे मांगे तो आरोपियों ने इन्कार कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के बाद नामजद आरोपी आसिफ निवासी एमडीडीए इंदिरापुरम देहरादून और रजानगर गांव निवासी इकरार को बृहस्पतिवार को बिलासपुर मार्ग स्थित पीरानी के बाग से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। दोनों को जेल भेज दिया गया। कोतवाल संदीप त्यागी ने बताया कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed