फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Accused of cow slaughter injured in encounter; constable also shot.

Rampur News: मुठभेड़ में गोकशी का आरोपी घायल, सिपाही को भी लगी गोली

Fri, 07 Aug 2026 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 07 Aug 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Accused of cow slaughter injured in encounter; constable also shot.
सैदनगर। अजीमनगर थाना क्षेत्र में गोकशी की तैयारी कर रहे बदमाशों और पुलिस के बीच बुधवार रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया जबकि फायरिंग में एक सिपाही भी घायल हो गया।
विज्ञापन

मौके से तमंचा, कारतूस, गोकशी के उपकरण और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की गई। तीन अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। उनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

एएसपी अनुराग सिंह के अनुसार, गश्त और चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चार लोग मोटरसाइकिल पर गोवंशीय पशु काटने के उपकरण और बोरी लेकर ग्राम इमरता के जंगल की ओर जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो आरोपियों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में सिपाही अंकित मलिक के बाएं हाथ में गोली लग गई। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इसमें ढक्का हाजी नगर निवासी सहादत पुत्र अब्दुल हसन घायल हो गया।

घायल आरोपी और घायल सिपाही को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं, सौलत, इंतजार और सुलेमान निवासी खेमपुर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
एएसपी सिंह ने बताया, घायल आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, गोकशी के उपकरण तथा बिना नंबर प्लेट की काले रंग की होंडा शाइन मोटरसाइकिल बरामद की गई है। बरामदगी के आधार पर अजीमनगर थाने में संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपी सहादत के खिलाफ पहले भी गोवध निवारण अधिनियम, विद्युत अधिनियम, मारपीट और गुंडा एक्ट सहित कई मामले दर्ज हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed