{"_id":"69a5efdb05bab5aba6059813","slug":"accused-of-assault-for-demanding-money-back-rampur-news-c-282-1-smbd1029-165526-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: रकम वापस मांगने पर हमले का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: रकम वापस मांगने पर हमले का आरोप
Tue, 03 Mar 2026 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 03 Mar 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
स्वार। एक युवक ने भूमि का बयाना वापस मांगने पर पांच लोगों पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है। उसने पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है।
ग्राम मुकरमपुर निवासी अरमान अली ने बताया कि गांव के ही एक युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर उसे मुंशीगंज रोड पर जमीन दिखाई और 4.13 करोड़ में सौदा तय किया। उसने 10 लाख रुपये बयाना दे दिए। बाद में पता चला कि वह जमीन बेचने वालों की नहीं थी। पैसे वापस मांगने पर पंचायत में दो माह में लौटाने का आश्वासन दिया गया, लेकिन नौ माह बाद भी रकम नहीं मिली।
सोमवार दोपहर अरमान अपने भाई बहारे आलम के साथ गुलाम मोहम्मद मार्केट में एक आरोपी से पैसे लेने पहुंचा। आरोप है कि आरोपियों ने दोनों भाइयों पर हमला कर दिया, जिसमें बहारे आलम गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावर रुपये छीनकर और जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पीड़ित ने पांच नामजदों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल संजीव कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।