फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Accused in buffalo robbery arrested after encounter; shot in the leg.

Rampur News: मुठभेड़ में भैंस लूट का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Sat, 03 Oct 2026 11:00 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 03 Oct 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Accused in buffalo robbery arrested after encounter; shot in the leg.
दढ़ियाल (रामपुर)। जटपुरा की पुलिया के पास शनिवार की तड़के हुई मुठभेड़ में पैर में पुलिस की गोली लगने से भैंस लूट के आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 315 बोर का देसी तमंचा, कारतूस, बिना नंबर प्लेट की अपाचे बाइक और 17,250 रुपये बरामद किए। घायल आरोपी को उपचार के लिए भेजने के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
विज्ञापन

शनिवार की तड़के टांडा निरीक्षक बलवान सिंह पुलिस टीम के साथ ग्राम जटपुरा की पुलिया के पास गश्त कर रहे थे। मुखबिर से सूचना मिली कि 23 सितंबर की रात ग्राम चक खरदिया में भैंस लूट में शामिल थाना मूंढ़ापाडे के गांव खाईखेड़ा निवासी आरोपी आलम उर्फ बाबू (30) अपाचे बाइक से कुंडेसरा की ओर से आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर दी। कुछ देर बाद एक बाइक को रोकने का प्रयास किया तो आरोपी बाइक मोड़कर भागने लगा। जिस पर बाइक गिर गई। इस पर आरोपी ने तमंचे से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मुताबिक पूछताछ में उसने चक खरदिया में हुई भैंस लूट की घटना में भूरा निवासी मुतियापुरा, रफी निवासी खेड़ा झुरकझुंडी और ताहिर निवासी नगलिया के शामिल होने की जानकारी दी है। सीओ टांडा पंकज पंत ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में करीब चार दर्जन मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed