{"_id":"6aeb83853ea4aa88b60157c7","slug":"accused-arrested-while-committing-theft-at-bsnl-exchange-rampur-news-c-282-1-smbd1027-184097-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: बीएसएनएल एक्सचेंज में चोरी करते एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: बीएसएनएल एक्सचेंज में चोरी करते एक आरोपी गिरफ्तार
Thu, 05 Nov 2026 12:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 05 Nov 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
मिलक। क्योरार स्थित बीएसएनएल टेलीफोन एक्सचेंज में चोरी करते हुए तीन लोगों में से एक को पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया। उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए।
पकड़े गए आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया केबल, मदरबोर्ड फ्रेम और फिल्टर आदि सामान बरामद हुआ है। बीएसएनएल एसडीओ सत्यवीर सिंह बुधवार देर रात अपने ऑपरेटर के साथ एक्सचेंज पहुंचे थे, जहां उन्होंने तीन लोगों को चोरी करते देखा। उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राकेश निवासी ढकिया गुलाबो, ऊधमसिंह नगर (उत्तराखंड) बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर चालान कर दिया है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। संवाद