फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Accused arrested for luring a young womanAccused arrested for luring a young woman

Rampur News: युवती को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 14 Apr 2026 12:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 14 Apr 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for luring a young womanAccused arrested for luring a young woman
रामपुर। सिविल लाइंस पुलिस ने युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। पिछले दिनों क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला पंजीकृत कराया था। इस मामले में तीन आरोपियों को नामजद किया गया था। पुलिस ने इस मामले में संजय सैनी को गिरफ्तार किया है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी ओमकार सिंह के अनुसार आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन

------------------
दिल्ली से चोरी हुई बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
रामपुर। सिविल लाइंस पुलिस ने दिल्ली से चोरी हुई बाइक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से तमंचा भी बरामद किया है। सिविल लाइंस पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो लोगों को दिल्ली नंबर की बाइक के साथ पकड़ा। सिविल लाइंस थाना प्रभारी ओमकार सिंह के अनुसार, पकड़े गए लोगों में ताशका का मजरा निवासी सोनू खां व घेर हजरतनूर खां निवासी विक्की समी को गिरफ्तार किया है। इन लोगों ने दिल्ली की न्यू थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र से पल्सर बाइक चुराई थी, जिसकी रिपोर्ट दिल्ली में ही दर्ज की गई थी। इस मामले में बाइक को भी बरामद कर लिया गया है। इसके साथ ही इनके कब्जे से तमंचा भी मिला है। दोनों को जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed