फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Accountants will have to give certificate that there is no illegal occupation in their area.

Rampur News: लेखपालों को देना होगा प्रमाणपत्र, उनके क्षेत्र में अवैध कब्जा नहीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
Accountants will have to give certificate that there is no illegal occupation in their area.
रामपुर। जमीनों पर अवैध कब्जे रोकने के लिए लेखपालों से अब इस बात का प्रमाणपत्र लिया जाएगा कि उनके क्षेत्र में किसी भी सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा नहीं है। इसके बाद भी कहीं कोई अवैध कब्जा मिलता है तो संबंधित लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार को डीएम जोगिंदर सिंह ने सभी एसडीएम व तहसीलदारों के साथ बैठक करते हुए ये निर्देश दिए। डीएम ने बैठक के दौरान सभी एसडीएम और तहसीलदारों से कहा कि वे समय से अपने कार्यालयों में मौजूद रहकर जमीनी विवादों से जुड़ी समस्याओं का समाधान करें। जनसुनवाई में कोई लापरवाही न हो और जिले की सभी तहसीलों के अंतर्गत चकरोड और चरागार सहित विभिन्न प्रयोजनों के लिए सुरक्षित जमीनों पर अवैध कब्जा किसी भी दशा में नहीं होना चाहिए। एसडीएम की यह जिम्मेदारी है कि वे प्रत्येक लेखपाल से इस आशय का प्रमाणपत्र लें कि उनके राजस्व क्षेत्र में किसी भी सार्वजनिक महत्व की जमीन पर अवैध कब्जा नहीं है।
विज्ञापन

अवैध तरीके से खनन और अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध तत्काल एफआईआर कराने के निर्देश दिए। उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियों की भी समीक्षा की और कहा कि भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय स्तर से जारी होने वाले निर्देशों को गंभीरता से लें और उन निर्देशों का सख्ती से अनुपालन होना चाहिए। बैठक में सीडीओ नंद किशोर कलाल, ज्वांइट मजिस्ट्रेट अभिनव जे जैन, एडीएम वित्त एवं राजस्व हेम सिंह, एडीएम प्रशासन लालता प्रसाद शाक्य सहित सभी एसडीएम और तहसीलदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed