{"_id":"6973b04f448b817172053fb3","slug":"accident-on-highway-moradabad-youth-dies-rampur-news-c-282-1-rmp1004-162745-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: हाईवे पर हादसा, मुरादाबाद के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: हाईवे पर हादसा, मुरादाबाद के युवक की मौत
Fri, 23 Jan 2026 11:00 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 23 Jan 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर से लौटते समय रात में हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में कोसी पुल पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
मुरादाबाद जिले के सोनकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर सलामतनगर निवासी रंजीत (24) ईंट भट्ठे पर काम करता था। उसके साथ संभल जिले के गढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम अबूनगर निवासी अंकित भी उसी भट्ठे पर कार्यरत था। दोनों बृहस्पतिवार रात बाइक से रुद्रपुर गए थे, जहां अंकित की रिश्तेदारी है। देर रात दोनों वापस मुरादाबाद लौट रहे थे, तभी कोसी पुल के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में रंजीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। परिजनों की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।