फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Abhiyan: Permanent encroachments demolished with JCB

अभियान : जेसीबी से तोड़े पक्के अतिक्रमण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Abhiyan: Permanent encroachments demolished with JCB
रामपुर।
विज्ञापन

शहर में किए गए अतिक्रमण पर सोमवार को नगर पालिका की जेसीबी जमकर गरजी। करीब पांच घंटे चले अभियान के दौरान 10 खोखे और कई जगहों पर पक्के अतिक्रमण तोड़ गए। वहीं, अभियान के दौरान कई लोग खुद अपना सामान समेटते दिखे। कई जगह टीम ने चेतावनी देकर जल्द अतिक्रमण हटाने की हिदायत दी है। इस दौरान लोग खुद ट्राॅली और ठेली लेकर सामान लादकर चलते बने।
डीएम ने निकायों के अफसरों को शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने के आदेश दिए हैं, जिसको लेकर पालिका प्रशासन गंभीर है। अतिक्रमण हटाने के लिए पालिका की ओर से सात सदस्यीय टीम गठित की गई और सोमवार से अभियान चलाया गया। सुबह करीब 11 बजे इंस्पेक्टर अविनाश कुमार के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू हुआ। पहले टीम शाहबाद रोड पर पहुंची। टीम ने लोगों को कुछ मिनट समय देकर अपना सामान हटाने के लिए कहा, जिसके बाद लोग अपना सामान ठेली पर रखकर निकलते बने।
विज्ञापन

इसके बाद खोखे-खोमचे तोड़ दिए गए। इसके बाद बाईपास से होते हुए लाइन से खोखे खोमचों को हटा दिया गया, जहां करीब 10 कच्चे अतिक्रमण को हटाया गया। इसके बाद अजीतपुर में कई जगह पर पक्के चबूतरे थे, जिन्हें भी जेसीबी से तोड़ा गया। टीम ने एक-एक कर कई पक्के अतिक्रमण तोड़े। शाम करीब चार बजे तक अभियान चलता रहा। इस दौरान टीम ने लोगों को अपना अतिक्रमण खुद ही हटाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डीएम के आदेश पर पालिका की ओर से अतिक्रमण अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत अतिक्रमण के दायरे में आने वाले निर्माण को ध्वस्त किया जाएगा। सभी लोग अपना अतिक्रमण समेट लें। -
दुर्गेश्वर त्रिपाठी, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed